Breaking News

एमसीबी@ मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की तैयारी तेज,बीएलओ को दिया गया विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का प्रशिक्षण12 नवंबर से शुरू होगा मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण अभियान

Share


-संवाददाता-
एमसीबी,04 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को शुद्ध,अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से जिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में आज जनपद सभा कक्ष मनेन्द्रगढ़ में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 02 (मनेंद्रगढ़) के बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के लिए विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित प्रक्रिया, दायित्वों एवं निर्धारित प्रपत्रों के उपयोग के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला एमसीबी तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी,रायपुर से प्राप्त निर्देशों के परिपालन में आयोजित इस प्रशिक्षण में बताया गया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 12 नवंबर 2026 से 11 दिसंबर 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने, अपात्र प्रविष्टियों को हटाने तथा मतदाता सूची में दर्ज विवरणों में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे। प्रशिक्षण के दौरान वर्ष 2027 के लिए निर्धारित चार अर्हता तिथियों 01 जनवरी,01 अप्रैल, 01 जुलाई एवं 01 अक्टूबर 2027 के संबंध में जानकारी दी गई। बताया गया कि इन तिथियों को अथवा इससे पहले 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे। इससे युवाओं को मतदाता बनने का अवसर मिलेगा और कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित नहीं रहेगा।
बीएलओ को विभिन्न आवेदन प्रपत्रों के उपयोग की जानकारी देते हुए बताया गया कि फार्म-6 के माध्यम से नए मतदाताओं का पंजीकरण किया जाएगा। फार्म-7 का उपयोग मृत एवं स्थायी रूप से अन्यत्र स्थानांतरित हो चुके मतदाताओं के नाम विलोपन के लिए किया जाएगा। वहीं फार्म-8 के माध्यम से मतदाताओं के पते में परिवर्तन, नाम एवं अन्य विवरणों में सुधार तथा आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रशिक्षण में सुश्री श्रुति धुर्वे, तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, मनेन्द्रगढ़ की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान मास्टर ट्रेनर टी. विजय गोपाल राव ने बूथ लेवल अधिकारियों को पुनरीक्षण कार्यक्रम के विभिन्न चरणों, आवेदन प्रपत्रों के सही उपयोग तथा निर्वाचन संबंधी दायित्वों के निर्वहन के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन दिया।


Share

Check Also

अंबिकापुर@ महामाया मंदिर में चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरजिला गिरोह के चार गिरफ्तार

Share नवरात्र में महिला के गले से उड़ाई थी 95 हजार रुपए की सोने की …

Leave a Reply