Breaking News

रायपुर@अमित जोगी 9 नवंबर को थाने में होंगे पेश…पार्टी बोली…फरार होने की खबरें भ्रामक,निजी कार्यक्रम के चलते प्रदेश से बाहर हैं

Share

रायपुर,04 नवम्बर 2026। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अध्यक्ष अमित जोगी के फरार होने की खबरों को पार्टी ने भ्रामक बताया है। पार्टी का कहना है कि अमित जोगी 2 से 8 नवंबर तक पहले से तय निजी कार्यक्रम के चलते प्रदेश से बाहर हैं। वे 9 नवंबर को छत्तीसगढ़ लौटने के बाद खुद थाने पहुंचकर अपना पक्ष रखेंगे और जांच में सहयोग करेंगे। पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री निलेश चौहान ने आज थाना प्रभारी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अमित जोगी की ओर से ई-मेल के माध्यम से भेजा गया जवाब और उनका पक्ष पुलिस के सामने रखा। पार्टी ने कहा कि अमित जोगी के पूर्व निर्धारित निजी कार्यक्रम को एफआईआर से जोड़कर उनके फरार होने की खबरें फैलाना गलत है। पार्टी कानून का सम्मान करती है और उसे न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को सांकेतिक रूप से शादी और हनीमून के दृश्यों में दिखाया गया था। वीडियो को लेकर भाजपा ने आपत्ति जताई। इसे प्रधानमंत्री और संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का अपमान बताया। इसके विरोध में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रायपुर के सिविल लाइंस थाने पहुंचकर अमित जोगी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। विधायक राजेश मूणत ने कहा कि, वीडियो में प्रधानमंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त के किरदारों को लेकर बेडरूम के दृश्य दिखाए गए हैं। उन्होंने वीडियो की पटकथा लिखने वालों,इसे बनाने वाले कैमरामैन और इसमें भूमिका निभाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की।


Share

Check Also

अंबिकापुर@ महामाया मंदिर में चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरजिला गिरोह के चार गिरफ्तार

Share नवरात्र में महिला के गले से उड़ाई थी 95 हजार रुपए की सोने की …

Leave a Reply