Breaking News

नई दिल्ली@चुनाव आयुक्तों को आजीवन छूट के खिलाफ याचिका

Share


सुप्रीम कोर्ट का केंद्र-चुनाव आयोग को नोटिस 2023 एक्ट की धारा-16 के तहत इम्यूनिटी मिली है…


नई दिल्ली,04 नवम्बर 2026। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को चुनाव आयुक्तों को आजीवन मिलने वाली कानूनी छूट को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है। 2023 की धारा 16 के तहत मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों को अपने सरकारी कामकाज के दौरान किए गए फैसलों के लिए आपराधिक मुकदमों से आजीवन कानूनी सुरक्षा दी गई है। याचिका में धारा 16 पर सवाल उठाया गया है कि क्या चुनाव आयुक्तों को इस तरह कानूनी कार्रवाई से छूट देना संविधान के अनुरूप है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची तथा जस्टिस वी. महादेवन की पीठ ने यह नोटिस जारी किया। याचिका सामाजिक कार्यकर्ता और वकील अरुण कुमार अग्रवाल ने दायर की है। कोई अदालत मुख्य निर्वाचन आयुक्त या चुनाव आयुक्त के खिलाफ उनके आधिकारिक काम से जुड़े मामले में दीवानी या आपराधिक कार्यवाही शुरू नहीं कर सकती। यदि ऐसी कार्यवाही पहले से चल रही है, तो अदालत उसे आगे भी जारी नहीं रख सकती। यह सुरक्षा सिर्फ पद पर रहते हुए नहीं,बल्कि पद छोड़ने के बाद भी लागू रहती है। यह संरक्षण उन कामों पर लागू है जो अधिकारी ने चुनाव आयुक्त के पद पर रहते के दौरान किए हैं।


Share

Check Also

तेहरान@होर्मुज से भारतीय जहाजों को गुजरने देगा ईरान…8 महीने से बंद था रास्ता,इसी रूट से 40′ कच्चा तेल मंगाता है भारत

Share तेहरान,04 नवम्बर 2026। ईरान ने करीब 8 महीने बाद भारतीय जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट …

Leave a Reply