बोले…मोदी देशद्रोही,1 साल में निपट जाएगी सरकार,पंजाब में कत्ल करना फैशन बना
संगरूर,04 नवम्बर 2026। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मैंने पीएम नरेंद्र मोदी को डिबेट की चुनौती दी है। मैंने उन्हें कहा है कि कहीं भी आकर मेरे साथ डिबेट कर लो, लेकिन वह मेरे सामने आकर बैठ नहीं सकते हैं। मैं गारंटी देता हूं कि 5 मिनट में उन्हें देशद्रोही साबित कर दूंगा। मोदी को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प नियत्रंति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरा अनुमान है कि मोदी सरकार एक साल में निपट जाएगी। 3 साल बाद अमित शाह होम मिनिस्टर नहीं होंगे। ये बातें उन्होंने पंजाब के संगरूर में इंसाफ रैली के दौरान कही। संबोधन की शुरुआत में वह पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को स्टेज पर लाए। राहुल गांधी ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला के साथ जो हुआ, वह आज पंजाब में एक फैशन बन गया है। पंजाब में नशा सबसे बड़ा मुद्दा है। भगवंत मान दिल्ली में थे तो हमें चुटकुले सुनाते थे। सुबह 11 बजे उनके मुंह से शराब की बदबू आती थी। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर पीएम को बहस की चुनौती दी।
खड़गे बोले…दिल्ली में
वोट चोरों की सरकार है…
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश में वोट चोरी हुई है और कई जगह वोट चोरों की सरकार चल रही है। उन्होंने दिल्ली में बैठी सरकार वोट चोरों की सरकार है।
मोदी को ट्रम्प नियंत्रित करते हैं राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प नियंत्रित करते हैं। उन्होंने कहा कि पांच मिनट में अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए गए और भारत के किसानों,उद्योगों तथा डेटा को अमेरिकी हितों के हवाले कर दिया गया।
राहुल बोले…मोदी मेरे साथ बहस करें
राहुल ने कहा…उन्होंने कहा कि मोदी अरबपतियों और अडाणी के लिए काम करते हैं। सब कुछ उनके हवाले किया जा रहा है, जबकि किसानों और उद्योगों के हितों की अनदेखी हो रही है। मोदी कांग्रेस नेताओं को देशद्रोही कहते हैं। मैंने उन्हें चुनौती दी है कि वह कहीं भी मेरे साथ बैठकर बहस कर लें। बीच में कोई भी जज बन सकता है,चाहे मोहन भागवत हों या अडाणी। प्रधानमंत्री उनके सामने बैठकर बहस नहीं कर सकते। संसद में जब चर्चा की मांग करते हैं तो उनका माइक बंद कर दिया जाता है और बोलने नहीं दिया जाता।
उद्योगों को दोबारा
मजबूत करेगी कांग्रेस
राहुल गांधी ने कहा कि एक समय पंजाब में कांग्रेस की सरकार के दौरान छोटे और मध्यम उद्योगों का मजबूत आधार था। किसानों और उद्योगों को मजबूत किए बिना गैंगस्टरवाद और नशे के खिलाफ लड़ाई नहीं लड़ी जा सकती। कांग्रेस किसानों की रक्षा करने और उद्योगों को दोबारा शुरू करने का काम कर सकती है। भगवंत मान सरकार ने किसानों को एमएसपी देने और महिलाओं को चार साल तक आर्थिक सहायता देने का वादा किया था, लेकिन कोई वादा पूरा नहीं किया। सरकार लंबे-लंबे भाषण देती है,जबकि किसान पंजाब की रीढ़ हैं।
पंजाब के किसानों ने सिर्फ राज्य ही नहीं, बल्कि पूरे देश को भोजन दिया है।
पंजाब की सरकार दिल्ली से चल रहीः राहुल
राहुल गांधी ने कहा कि अगर पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनती है तो सरकार दिल्ली से नहीं चलेगी। पंजाब का मुख्यमंत्री ही पंजाब को चलाएगा। न तो देश का गृह मंत्री और न ही दिल्ली का पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब की सरकार चलाएगा। अभी पंजाब की सरकार की आधी लगाम अमित शाह और आधी अरविंद केजरीवाल के हाथ में है। पंजाब की सरकार दिल्ली से चलाई जा रही है।
राहुल गांधी बोले- जेलों में गैंगस्टर पाले जा रहे
राहुल गांधी ने पंजाब की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जेलों में गैंगस्टर पाले जा रहे हैं। अगर कानून-व्यवस्था की बात करनी है तो पहले देश को मणिपुर के हालात के बारे में भी बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब को ऐसी सरकार चाहिए जो वास्तव में राज्य के लिए काम करे।
शाह तीन साल बाद गृह मंत्री नहीं होंगेः राहुल
राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को नशामुक्त बनाने के वादे पर कहा कि तीन साल बाद अमित शाह गृह मंत्री नहीं होंगे, यह मेरा आकलन है। उन्होंने मुंद्रा पोर्ट पर पकड़े गए नशे के मामले में केंद्र सरकार से सवाल किया कि इस पर क्या कार्रवाई की गई?
पंजाब के ष्टरू चुटकुले सुनाते थेः राहुल
राहुल गांधी ने कहा कि मैं लोकसभा में था, उस समय आपके मुख्यमंत्री हमारे पास बैठकर चुटकुले सुनाते थे। सुबह 11 बजे उनके मुंह से शराब की बदबू आती थी। मैं यह नहीं कहता कि उन्हें शराब नहीं पीनी चाहिए। शराब पीना उनका निजी मामला है, लेकिन भाइयों और बहनों, अगर आपको नशे के खिलाफ लड़ना है तो आपका मुख्यमंत्री हर शाम नशा नहीं कर सकता। पंजाब को ऐसे मुख्यमंत्री की जरूरत है जो राज्य के लिए लड़े और जिसके दिल में पंजाब और नशे की समस्या का दर्द हो।
राहुल गांधी बोले- यहां कत्ल करना फैशन बना
राहुल गांधी ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला के साथ जो हुआ, वह आज पंजाब में एक फैशन बन गया है। उन्हें भी मार दिया गया। यह केवल एक घटना नहीं, बल्कि पंजाब की मौजूदा स्थिति को दिखाती है। उन्होंने कहा कि बहुत समय पहले जब मैंने पंजाब में नशे का मुद्दा उठाया था तो विपक्ष के लोगों ने कहा था कि यहां नशा नहीं फैल रहा है और राहुल गांधी को कुछ पता नहीं है। हमें एक बात समझनी होगी कि पंजाब में इंडस्ट्री, फैक्टि्रयां और खेती होगी, तभी रोजगार के अवसर पैदा होंगे। अगर ये सब नहीं होंगे तो नशा और गैंगस्टरवाद बढ़ेगा और सड़कों पर गोलियां चलेंगी।
पंजाब में नशा सबसे बड़ा मुद्दाः राहुल
उन्होंने कहा कि पंजाब आने से पहले हमारी नेताओं के साथ बातचीत हुई थी। हमने सभी से पूछा कि राज्य का सबसे बड़ा मुद्दा क्या है। सभी ने नशे को सबसे बड़ा मुद्दा बताया। जब आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी तो लोगों ने उस पर और भगवंत मान पर भरोसा किया था। सरकार ने वादा किया था कि पंजाब से नशा खत्म कर देंगे। अब बताएं कि पंजाब से कौन-कौन सा नशा खत्म हुआ है। मौजूदा सरकार पंजाब से नशा खत्म नहीं कर सकती।
राहुल बोले- मूसेवाला का गाना 295 सूना
उन्होंने कहा कि सिद्धू मूसेवाला शायद देश के सबसे प्रतिभाशाली संगीतकारों में से एक थे। वह राजनीति में भी बड़ी भूमिका निभा सकते थे, क्योंकि उनके अंदर पंजाब की आवाज थी। बाद में मैंने उनके गाने सुने, खासकर 295। तब उनके गानों की गहराई समझ आई। सबके सामने उनकी सुरक्षा हटा दी गई और पंजाब के साथ-साथ पूरे देश के सामने दिनदहाड़े काली एसयूवी में आए हमलावरों ने उनकी हत्या कर दी।
मूसेवाला को खतरे का अंदाजा नहीं थाः राहुल
राहुल गांधी ने कहा कि जब मेरी मीटिंग चल रही थी तो अचानक मेरे दिमाग में ख्याल आया कि पता नहीं यह लड़का किस तरह की जगह आ गया है। किसी ने मुझे यह नहीं बताया था कि उसे खतरा है। मुझे लगा कि वह राजनीति में आ रहा है, इसलिए उसकी राजनीतिक सुरक्षा होनी चाहिए और वह सहज महसूस करे। मेरी उससे बातचीत हुई। इसके बाद उसे धमकियां मिलने लगीं।
राहुल गांधी बोले- सिद्धू मूसेवाला टैलेंटेड लड़का था
राहुल गांधी ने कहा कि जब सिद्धू मूसेवाला उनसे मिलने आए थे, तब उनके शरीर पर टैटू बने हुए थे। मैंने उस समय उनके गाने नहीं सुने थे और न ही उनकी आवाज से परिचित था। मुझे बताया गया था कि वह अच्छा लड़का है, म्यूजिशियन है और कांग्रेस पार्टी में शामिल होना चाहता है। राजनीतिक लोगों से मिलने के दौरान हम उनकी बातों को ध्यान से सुनते हैं, लेकिन सिर्फ शब्दों पर विश्वास नहीं करते। सिद्धू मूसेवाला एक डायनामिक और टैलेंटेड लड़का था। उसे कांग्रेस में शामिल करवाया गया।
राहुल बोले- सिद्धू प्रभावशाली व्यक्तित्व के युवा थे
इसके बाद राहुल गांधी ने सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को मंच पर बुलाया। उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले उनकी मुलाकात सिद्धू मूसेवाला से हुई थी। वह उनके कार्यालय आए थे। उस समय वह सिद्धू मूसेवाला को नहीं जानते थे और उनसे पहली बार मिले थे। उन्होंने कहा कि सिद्धू काफी प्रभावशाली व्यक्तित्व के युवा थे। जब वह कमरे में आए तो उनके शरीर पर टैटू बने हुए थे।
राहुल गांधी ने बदला अपना भाषण का प्लान
राहुल गांधी का संबोधन शुरू हो गया है। संबोधन की शुरुआत में उन्होंने लोगों से पूछा कि आप किस मूड में हैं? मूड अच्छा है या नहीं? उन्होंने कहा कि उनके भाषण की पहले से एक योजना थी, लेकिन कुछ देर पहले सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह उनसे मिलने आए। इसलिए वह अपने भाषण का अंदाज बदल रहे हैं।
राहुल ने पीएम मोदी को दी बहस की चुनौती
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर बहस की चुनौती देते हुए कहा कि मोदी जी, आप जहां चाहें,मैं बहस के लिए तैयार हूं। मेरे सामने बैठ जाइए, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा
राहुल गांधी ने कहा…कांग्रेस की सरकार बनाइए…
राहुल गांधी ने पंजाब के लोगों से कांग्रेस की सरकार बनाने की अपील करते हुए कहा कि पंजाब को पंजाब की सरकार दीजिए। कांग्रेस की सरकार दीजिए। ऐसी सरकार चुनिए जो नशे के खिलाफ लड़े, ड्रग्स खत्म करे,युवाओं को रोजगार दे,उद्योगों को बचाए और किसानों के साथ खड़ी रहे। राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 24 घंटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने यह कहते रहते हैं कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष रुकवाया था। अडाणी के खिलाफ अमेरिका में चल रहे मामले को भी डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद बंद करवा दिया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur