Breaking News

महासमुंद@झंडारोहण के दौरान सरपंच पर तुलसी जल छिड़का…पंडित से शुद्धिकरण कराया,आरोपी सचिव का हुआ तबादला,एफआईआर भी दर्ज

Share

महासमुंद,22 अगस्त 2026। महासमुंद जिले के सरायपाली विकासखंड की ग्राम पंचायत किसड़ी में स्वतंत्रता दिवस के झंडारोहण के दौरान जातिगत भेदभाव का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सरपंच नीलमणि रात्रे ने आरोप लगाया कि पंचायत सचिव पृथ्वीराज भोई ने ध्वजारोहण के दौरान उन पर तुलसी जल छिड़ककर शुद्धिकरण किया और फिर पंडित बुलाकर मंत्रोच्चार कराया। इस मामले में सरपंच की शिकायत पर जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद ने सचिव का तत्काल तबादला किसड़ी से सिरपुर ग्राम पंचायत कर दिया है और एफआईआर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पंचायत भवन में सार्वजनिक झंडारोहण कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान सचिव पृथ्वीराज भोई ने सरपंच की जाति को लेकर अपवित्रता दूर करने की मंशा से उनके ऊपर तुलसी मिला पानी छिड़का। इसके बाद पंडित बुलाकर मंत्रोच्चारण कराया गया। सरपंच नीलमणि रात्रे ने बताया कि राष्ट्रीय पर्व पर मेरे साथ अपमानजनक और भेदभावपूर्ण कृत्य किया गया। सरकारी कार्यालय और सार्वजनिक मंच पर यह व्यवहार संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ और बेहद अपमानजनक है। घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश फैल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह कृत्य कथित तौर पर सरपंच की जाति को लेकर अपवित्रता दूर करने की मंशा से किया गया।
एक सरकारी कार्यालय और सार्वजनिक मंच पर इस तरह का व्यवहार संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ है। यह बेहद अपमानजनक है। घटना से गांव में भारी आक्रोश का माहौल देखा गया।


Share

Check Also

सूरजपुर@ कलेक्टर रेना जमील के मार्गदर्शन में दूर-दराज के मरीजों को मिल रही निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा

Share विश्रामपुर रेलवे स्टेशन पर 16 अगस्त से 5 सितंबर तक लाइफलाइन एक्सप्रेस का शिविर,विशेषज्ञ …

Leave a Reply