Breaking News

कोरिया/ सोनहत@ नौगई हत्याकांडः छठवें दिन जली फॉर्च्यूनर से मिले मानव अवशेष

Share

,
क्या यह केवल चूक है या जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल?
घटनास्थल और साक्ष्य संरक्षण की प्रक्रिया पर उठे कानूनी एवं फॉरेंसिक प्रश्न
-संवाददाता-
कोरिया/ सोनहत,23 जून 2026 (घटती-घटना)।
नौगई के बहुचर्चित तिहरे हत्याकांड में छठवें दिन सामने आई एक नई जानकारी ने जांच प्रक्रिया,साक्ष्य संकलन और फॉरेंसिक परीक्षण की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं,सूत्रों के अनुसार जिस फॉर्चूनर वाहन में एक मृतक के जलकर मौत होने की बात कही गई थी,उसी वाहन से मृतक के शरीर का एक अधजला हिस्सा तथा अन्य अस्थि अवशेष परिजनों को मिले, बाद में पुलिस ने इन अवशेषों को पुनः फॉरेंसिक परीक्षण के लिए भेज दिया,यदि यह तथ्य जांच में प्रमाणित होता है तो मामला केवल एक साधारण चूक का नहीं बल्कि आपराधिक जांच की मूलभूत प्रक्रियाओं पर सवाल खड़ा करने वाला हो सकता है।
बता दे की नौगई के बहुचर्चित तिहरे हत्याकांड में छठवें दिन सामने आई एक नई जानकारी ने पूरे मामले की जांच प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं,जिस फॉर्चूनर वाहन में एक मृतक के जलकर मौत होने की बात सामने आई थी,उसी वाहन से मृतक के शरीर के कथित अवशेष मिलने की सूचना ने पुलिस और फॉरेंसिक जांच की कार्यप्रणाली को चर्चा के केंद्र में ला दिया है,हालांकि इस संबंध में आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है,लेकिन सूत्रों के अनुसार परिजनों को वाहन के भीतर मृतक के पैर के पंजे का अधजला हिस्सा तथा कुछ अन्य अस्थि अवशेष मिले हैं,जिन्हें बाद में पुलिस ने पुनः फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया,घटना के बाद मृतकों का अंतिम संस्कार किया जा चुका था और छठवें दिन परिजन अस्थि-संचयन की प्रक्रिया में जुटे हुए थे,इसी दौरान उनके मन में यह सवाल उठा कि जिस व्यक्ति की मौत फॉर्च्यूनर वाहन के भीतर हुई थी और जिसका अधिकांश शरीर आग में जल गया था,उसके कुछ अवशेष वाहन में भी मौजूद हो सकते हैं,इसी आशंका के आधार पर परिजन थाना सोनहत पहुंचे,जहां घटना में जली हुई फॉर्च्यूनर वाहन पुलिस अभिरक्षा में रखी गई थी।
फॉरेंसिक विज्ञान क्या कहता है?
फॉरेंसिक विशेषज्ञों के अनुसार किसी भी जली हुई गाड़ी,भवन या घटनास्थल की जांच में सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया होती है क्राइम सीन प्रोसेसिंग,इस प्रक्रिया में घटनास्थल का वैज्ञानिक तरीके से निरीक्षण, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, साक्ष्य संग्रहण,मानव अवशेषों की पहचान और उनका सुरक्षित संरक्षण किया जाता है,विशेषज्ञों का कहना है कि यदि किसी वाहन के भीतर किसी व्यक्ति की मृत्यु हुई हो और शरीर आग से बुरी तरह प्रभावित हुआ हो,तो उस वाहन का सेंटीमीटर-दर-सेंटीमीटर निरीक्षण किया जाता है, जले हुए ऊतक,अस्थियां, दांत, रक्त,जैविक अवशेष,यहां तक कि राख तक को एकत्रित कर जांच के लिए भेजा जाता है,ऐसी स्थिति में यह प्रश्न स्वाभाविक है कि यदि वाहन में मानव अवशेष मौजूद थे तो वे प्रारंभिक जांच में कैसे छूट गए?
कानूनी दृष्टि से क्यों महत्वपूर्ण हैं मानव अवशेष?
भारतीय न्याय प्रणाली में हत्या के मामलों में मानव अवशेष अत्यंत महत्वपूर्ण साक्ष्य माने जाते हैं, इनसे कई महत्वपूर्ण तथ्य स्थापित किए जा सकते हैं मृतक की पहचान,मृत्यु का स्थान,मृत्यु की परिस्थितियां, आग लगने से पहले या बाद में मृत्यु,डीएनए मिलान,शरीर पर चोटों के संकेत,अपराध की प्रकृति,यदि किसी मृतक के शरीर का कोई हिस्सा घटनास्थल पर छूट गया हो और उसे बाद में बरामद किया जाए,तो यह जांच की पूर्णता पर प्रश्न खड़ा कर सकता है।
सिर्फ चूक नहीं,जांच की विश्वसनीयता का सवाल
कानूनी विशेषज्ञ मानते हैं कि हत्या के मामलों में केवल निष्पक्ष जांच पर्याप्त नहीं होती,बल्कि जांच का निष्पक्ष दिखाई देना भी उतना ही आवश्यक है, जब किसी मामले में लगातार नए तथ्य सामने आते हैं,तब जनता और पीडि़त परिवार के मन में स्वाभाविक रूप से संदेह उत्पन्न होता है,न्यायालय भी कई निर्णयों में यह टिप्पणी कर चुके हैं कि गंभीर अपराधों की जांच में पारदर्शिता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण अनिवार्य है।
क्या जल्दबाजी भारी पड़ी?
घटना के बाद जांच के शुरुआती चरण में जिस प्रकार विभिन्न संभावनाओं को लेकर चर्चाएं होती रहीं, अब यह नया घटनाक्रम उस पूरी प्रक्रिया की समीक्षा की मांग कर रहा है,यदि छठवें दिन वाहन से मानव अवशेष मिलना सही साबित होता है,तो यह सवाल उठना स्वाभाविक होगा कि क्या जांच एजेंसियां प्रारंभिक चरण में पर्याप्त सावधानी बरत रही थीं या फिर जल्द निष्कर्ष तक पहुंचने का दबाव था?
सबसे बड़ा सवालः क्या स्वतंत्र समीक्षा की जरूरत है?
अब यह मामला केवल एक वाहन से मिले कथित मानव अवशेषों का नहीं रह गया है,सवाल यह भी है कि क्या घटनास्थल निरीक्षण की स्वतंत्र समीक्षा होनी चाहिए? क्या फॉरेंसिक प्रक्रिया का ऑडिट होना चाहिए? क्या जांच अधिकारियों की कार्यवाही की समीक्षा आवश्यक है? क्या पीडि़त परिवार को पूरी जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराई जानी चाहिए?
भारतीय साक्ष्य अधिनियम और आपराधिक प्रक्रिया के संदर्भ में सवाल
कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि हत्या जैसे गंभीर अपराध में जांच एजेंसी पर यह दायित्व होता है कि वह उपलब्ध प्रत्येक साक्ष्य को सुरक्षित करे…
ऐसी स्थिति में कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न उभरते हैं…

  1. क्या घटनास्थल का पूर्ण निरीक्षण हुआ था? यदि हुआ था तो मानव अवशेष कैसे छूट गए? यदि नहीं हुआ था तो क्या यह जांच में लापरवाही मानी जाएगी?
  2. क्या वाहन का वैज्ञानिक तरीके से फॉरेंसिक परीक्षण किया गया था? यदि वाहन का फॉरेंसिक परीक्षण हुआ था तो उसमें मौजूद कथित मानव अवशेष रिपोर्ट में दर्ज क्यों नहीं हुए?
  3. क्या चेन ऑफ कस्टडी का पालन हुआ? फॉरेंसिक विज्ञान में चेन ऑफ कस्टडी का अर्थ है कि किसी साक्ष्य को कब, किसने और किस परिस्थिति में अपने कब्जे में लिया, यदि बाद में नया साक्ष्य मिल रहा है तो यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि वाहन की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था कितनी प्रभावी थी।
  4. क्या मृतक के सभी उपलब्ध अवशेष परिजनों को सौंपे गए थे? यदि नहीं,तो क्यों? यदि वाहन में अवशेष मौजूद थे तो उन्हें प्रारंभिक प्रक्रिया में क्यों नहीं निकाला गया?
  5. क्या पुन : फॉरेंसिक परीक्षण पहली जांच की कमियों को उजागर करेगा? अब भेजे गए अवशेषों की रिपोर्ट यह भी बताएगी कि प्रारंभिक जांच कितनी व्यापक थी और क्या कुछ महत्वपूर्ण तथ्य छूट गए थे।

Share

Check Also

अम्बिकापुर@ थाने के सामने महिला अधिकारी से चेन स्नेचिंग बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को दी खुली चुनौती

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,16 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाएं एक बार फिर सिर …

Leave a Reply