Breaking News

अम्बिकापुर@ मेमू ट्रेन से पहुंचे पिता का नाबालिग बेटा स्टेशन से लापता

Share

अपहरण की आशंका
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,16 जुलाई 2026 (घटती-घटना)।
मेमू ट्रेन से अंबिकापुर पहुंचे एक व्यक्ति का नाबालिग बेटा रेलवे स्टेशन से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पिता की शिकायत पर गांधीनगर पुलिस ने अपहरण की आशंका में मामला दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार,कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र के डबरीपानी निवासी पुन्नी लाल (40), जो वर्तमान में गांधीनगर थाना क्षेत्र के अजीरमापानी टंकी के पास किराए के मकान में रहता है, 14 जुलाई की शाम अपने नाबालिग बेटे के साथ मेमू ट्रेन से अंबिकापुर पहुंचा था। रेलवे स्टेशन के बाहर उसकी मुलाकात ट्रेन में साथ यात्रा कर रहे एक व्यक्ति से हुई। उक्त व्यक्ति ने उसे खाने-पीने के लिए अपने साथ चलने को कहा। विश्वास में आकर पुन्नी लाल उसके साथ स्टेशन के दूसरे छोर पर चला गया। खाना खाने के बाद नशे की हालत में पुन्नी लाल अपने बेटे के साथ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर आकर सो गया। कुछ समय बाद जब उसकी नींद खुली तो उसका बेटा उसके पास नहीं था। उसने स्टेशन परिसर और आसपास काफी तलाश की, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। पुन्नी लाल ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके नाबालिग बेटे को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इसके बाद उसने गांधीनगर थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पिता की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) के तहत शून्य पर अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है तथा बच्चे की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और बच्चे का जल्द पता लगाने के प्रयास जारी हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ थाने के सामने महिला अधिकारी से चेन स्नेचिंग बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को दी खुली चुनौती

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,16 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाएं एक बार फिर सिर …

Leave a Reply