,दो की मौत,दर्जनों घायल
-संवाददाता-
बलरामपुर,16 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिला मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों अन्य घायल हो गईं। हादसा जरगिमा-जुड़वानी गांव के पास उस समय हुआ,जब तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जानकारी के अनुसार,पिकअप में 20 से 25 महिला मजदूर सवार थीं। सभी महिलाएं परेवा गांव में धान रोपाई का काम पूरा कर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान जरगिमा-जुड़वानी मार्ग पर वाहन का चालक नियंत्रण खो बैठा और पिकअप सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण तत्काल मदद के लिए पहुंच गए। दुर्घटना में दो महिला मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कई महिलाएं घायल हो गईं। घायलों में तीन महिलाओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज शंकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही शंकरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।
पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह वाहन की तेज रफ्तार और अनियंत्रित होना माना जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur