Breaking News

अंबिकापुर@ शतरंज एकाग्रता एवं तार्किक चिंतन को विकसित करने का सशक्त माध्यम : विश्वविजय

Share


दो दिवसीय जीएच रायसोनी मेमोरियल ऑल इंडिया ओपन फिडे रेटेड रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ
अंबिकापुर,30 मई 2026 (घटती-घटना)।
शहर के सरस्वती शिशु मंदिर में भारतीय शतरंज महासंघ एवं छत्तीसगढ़ राज्य शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय जीएच रायसोनी मेमोरियल ऑल इंडिया ओपन फिडे रेटेड रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने किया। इस दौरान मीरा साहू,प्राचार्य सरस्वती शिशु मंदिर तथा सरोज वैष्णव, संयुक्त सचिव,छत्तीसगढ़ राज्य शतरंज संघ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि विश्वविजय सिंह तोमर ने खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि बौद्धिक विकास,एकाग्रता एवं तार्किक चिंतन को विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने खिलाडिय़ों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सरगुजा जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राणा एवं एसएसपी वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक (चीफ आर्बिटर) अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर अनिश अंसारी हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर शुभम बसोने एवं प्रदीप कुमार मंडल उप मुख्य निर्णायक (डेप्युटी चीफ आर्बिटर) के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से कुल 195 खिलाडिय़ों ने भाग लिया है, जिनमें 53 फिडे रेटेड खिलाड़ी शामिल हैं। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता का आयोजन 30 एवं 31 मई को किया जा रहा है। प्रतियोगिता के प्रथम दिवस चार चक्र तथा द्वितीय दिवस पांच चक्र खेले जाएंगे। उद्घाटन समारोह में बी मणियन, सत्यजीत मिश्रा, एसएम कुरैशी, अविनाश पाण्डेय,प्रकाश पाण्डेय, एसआर जायसवाल सहित रायपुर एवं अन्य स्थानों से आए शतरंज प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ निर्धारित किराए से ज्यादा वसूली पर परिवहन विभाग की कार्रवाई,यात्रियों को लौटाई अतिरिक्त राशि

Share अम्बिकापुर-रामानुजगंज और बिलासपुर रूट पर जांच में सामने आया मामला,दो बसों पर चालानी कार्रवाई-संवाददाता-अम्बिकापुर,31 …

Leave a Reply