Breaking News

अंबिकापुर@ जूनियर नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए सुरगुजा के 5 खिलाड़ी ओडिशा के लिए रवाना

Share


ओडिशा के खोरधा में 30 मई से 3 जून तक होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता
अंबिकापुर,30 मई 2026 (घटती-घटना)।
सुरगुजा जिला किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के पांच खिलाडिय़ों का चयन जूनियर नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए हुआ है। सभी खिलाड़ी और टीम कोच शुक्रवार को ओडिशा के खोरधा के लिए रवाना हुए। 30 मई से 3 जून तक केटी ग्लोबल स्कूल,खोरधा में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में सुरगुजा के खिलाड़ी छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। टीम में बालक वर्ग से शौर्य वर्धन सिंह, आयुष सारथी और विशेष सोनपाकर तथा बालिका वर्ग से संगीता सिंह और नुपुर सिंह सांधिल्य का चयन हुआ है। खिलाडिय़ों के साथ टीम कोच सरवर एक्का भी रवाना हुए हैं। एसोसिएशन के अनुसार खिलाडिय़ों ने प्रतियोगिता के लिए लंबे समय से नियमित अभ्यास और विशेष प्रशिक्षण लिया है। टीम से राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। कोच सरवर एक्का ने कहा कि सभी खिलाड़ी पूरी तैयारी के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहे हैं और राष्ट्रीय मंच पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। जिला किकबॉक्सिंग एसोसिएशन तथा खेल प्रेमियों ने खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ निर्धारित किराए से ज्यादा वसूली पर परिवहन विभाग की कार्रवाई,यात्रियों को लौटाई अतिरिक्त राशि

Share अम्बिकापुर-रामानुजगंज और बिलासपुर रूट पर जांच में सामने आया मामला,दो बसों पर चालानी कार्रवाई-संवाददाता-अम्बिकापुर,31 …

Leave a Reply