Breaking News

अम्बिकापुर@जशपुर के अनिमेष कुजुर ने रचा इतिहास 10.15 सेकंड में पूरी की 100 मीटर दौड़, कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के लिए किया क्वालीफाई

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,24 मई 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ के युवा धावक अनिमेष कुजुर ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है। जशपुर जिले के रहने वाले अनिमेष ने फेडरेशन कप-2026 में 100 मीटर दौड़ मात्र 10.15 सेकंड में पूरी कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
जशपुर की गलियों से राष्ट्रीय मंच तक : सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बीच जशपुर से निकलकर राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने वाले अनिमेष कुजुर की सफलता को प्रदेशभर में प्रेरणादायक उपलब्धि माना जा रहा है। उनकी मेहनत, अनुशासन और संघर्ष ने युवाओं के लिए नई मिसाल पेश की है। खेल प्रेमियों, युवाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दी हैं। उनकी सफलता से प्रदेश के युवाओं में खेलों के प्रति नया उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा है।
मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी बधाई : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने अनिमेष कुजुर को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनिमेष ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। मंत्री ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में प्रदेश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर और अधिक सफलता हासिल करेंगे तथा अनिमेष भविष्य में भी देश को गौरवान्वित करने का कार्य करेंगे।


Share

Check Also

कोरिया@ उत्तर छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज,भारी बारिश का अलर्ट…

Share बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र का असर,बीते को अत्यधिक बारिश की …

Leave a Reply