Breaking News

नई दिल्ली@चीनी टैंक डोकलाम तक पहुंचे,पूर्व आर्मी चीफ की किताब कोट की : राहुल गांधी

Share


संसद मंे राहुल के भाषण पर हंगामा….राजनाथ-शाह ने टोका,स्पीकर ने माइक बंद कराया
नई दिल्ली,02 फरवरी 2026। लोकसभा में सोमवार को राहुल गांधी के भाषण के दौरान जोरदार हंगामा हुआ। राहुल ने पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे की अनपब्लिश्ड किताब का हवाला देते हुए कहा- 4 चीनी टैंक भारत की सीमा में पहुंच गए थे। राहुल के ऐसा कहते ही पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फिर गृह मंत्री शाह ने उन्हें टोका। इसके बाद स्पीकर ने नियमों का हवाला देते हुए उन्हें रोका। राहुल करीब 46 मिनट तक अपनी बात कहने की कोशिश करते रहे। इसके बाद स्पीकर ने लोकसभा की कार्यवाही 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। दोपहर 3 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही राहुल ने बोलना शुरू किया। लेकिन हंगामे के चलते महज 9 मिनट बाद ही कार्यवाही शाम 4 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। शाम 4 बजे भी कार्यवाही शुरू होते ही फिर हंगामा हुआ और 11 मिनट बाद कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई।
राहुल गांधी ने कहा…जब चीन हमारे सामने आ रहा था,तब 56 इंच की छाती को क्या हुआ : राहुल ने मीडिया से कहा,‘मैं सुरक्षा के मुद्दे पर सदन में बोलना चाहता था। पूर्व आर्मी चीफ ने राजनाथ सिंह से क्या कहा था। पता नहीं सरकार क्यों डरी हुई है। मैं पूर्व आर्मी चीफ की बात बताना चाहता था। नरवणेजी ने पीएम के बारे में, राजनाथ के बारे में एक आर्टिकल में लिखा है। मैं वो बोल रहा हूं, लेकिन मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा है। चाइना हमारे सामने आ रहा था। तब 56 इंच की छाती को क्या हुआ था। ‘
राजनाथ ने कहा- राहुल को बोलने से रोका जाए : राहुल ने कहा,ये राष्ट्रीय सुरक्षा का मसला है। हमारी सेना ईस्टर्न लद्दाख में थी। चीन की सेना वहां घुस गई। राजनाथ ने कहा…मैं जानना चाहता हूं कि राहुल जी को ये बातें कहां से पता चलीं वे बताएं। ये गुमराह कर रहे हैं इन्हें इस मसले पर बोलने से रोका जाए। राजनाथ ने कहा- राहुल जिस किताब के बारे में चर्चा कर रहे हैं। जो तथ्य कह रहे हैं तो वह किताब में होंगे तो प्रकाशित हुए होते। अमित शाह ने कहा… राहुल ने खुद कह दिया है कि पुस्तक प्रकाशित नहीं हुई है। अब बात ही खत्म हो जाती है। जो बुक पब्लिश ही नहीं है उसका जिक्र कैसे कर सकते हैं। अमित शाह ने कहा,तेजस्वी ने 2004 से 2014 के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कहे गए शब्दों का जिक्र किया था। अगर राष्ट्रपति के भाषण पर कोई आर्टिकल है तो पढ़ सकते हैं। ओम बिरला ने कहा, मैं आप सबसे अपेक्षा करूंगा हम सदन की गरिमा मर्याादा को बनाए रखें। रूल सब सदन के लिए होते हैं। मैंने इस पर व्यवस्था कर दी है। नेता प्रतिपक्ष अपनी बात रखें।
नरवणे की आत्मकथा ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’, पब्लिश नहीं हुई
राहुल गांधी संसद में जिस किताब के आधार पर डोकलाम में चीनी टैंक घुसने का दावा कर रहे हैं, वह पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे ने लिखी है। ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ नामक यह किताब अभी पब्लिश नहीं हुई है। इसका हार्डकवर अप्रैल 2024 से ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर उपलब्ध है। किताब में चीन के साथ भारतीय सेना की 2020 की झड़पों के साथ-साथ अग्निवीर योजना को रिव्यू किया गया है। 2019 से 2022 तक सेना प्रमुख रहे नरवणे ने इंडियन एक्सप्रेस के इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने अपनी किताब पेंग्विन पब्लिशर ग्रुप को छपने के लिए दे दी है। अब यह प्रकाशन समूह और सरकार के बीच का मामला है। किताब रक्षा मंत्रालय को मंजूरी के लिए भेजी गई है। एक साल से ज्यादा हो चुका है लेकिन इसे पब्लिश करने की मंजूरी नहीं मिली है।
महुआ बोलीं- हम क्या
प्रधानमंत्री की जय करने बस आए हैं…

महुआ मोइत्रा ने कहा…तेजस्वी सूर्या जैसा कोई भी खड़ा होकर कुछ भी कह सकता है और उसकी तारीफ़ होती है। और फिर, जब हम विपक्ष के तौर पर कुछ कहने के लिए खड़े होते हैं, तो हमारे अधिकार छीन लिए जाते हैं और हमें बताया जाता है कि इस पर एक नियम है। वह कह रहे हैं कि नियम 349 कहता है कि आप सदन के कामकाज के अलावा कुछ भी नहीं कह सकते। आज सदन के कामकाज में राष्ट्रपति का अभिभाषण है, और राष्ट्रपति हर चीज़ के बारे में बात करते हैं। क्या आप मुझसे कह रहे हैं कि भारत-चीन संबंधों का जि़क्र सदन में नहीं किया जा सकता? भारत-पाकिस्तान संबंधों का जि़क्र सदन में नहीं किया जा सकता? भारत-अमेरिका संबंधों का जि़क्र सदन में नहीं किया जा सकता? हमें किस बारे में बात करनी चाहिए? बैठ जाएं और जय प्रधानमंत्री करें? क्या हमें सदन में बस यही करना चाहिए?… ‘
किरेन रिजिजू ने कहा…हम सुनना चाहते हैं, राहुल बोले…ये बात चाइना के बारे में है…
किरेन रिजिजू ने कहा…हम शब्द शांति से सुनना चाहते हैं। ये सदन नियम से चलता है। विपक्ष के लीडर खुद नियम नहीं मानेंगे तो कैसे चलेगा। आपने 5 बार कहा है कि रूलिंग दे दी है। मैं राहुल जी से अपील करता हूं। आपको सदस्यों को व्यवहार सिखाना चाहिए। अगर आप नहीं मानेंगे तो बाकी लोग क्या सीखेंगे। रूल बनाया है मानना पड़ेगा। ओम बिरला-विपक्ष के नेता राहुल जी लगातार आप अवहेलना कर रहे हैं। आप राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोल रहे हैं तो ठीक है। राहुल गांधी,’मैं किताब को कोट नहीं कर सकता,मैंने कहा मैं किताब को नहीं मैगजीन को कोट करता हूं। फिर मैंने कहा कि चाइना इंडिया के रिश्ते पर बोल रहा हूं। आप मुझे बताएं चीन भारत के रिश्ते पर बोलना कौन से नियम का उल्लंघन है।


Share

Check Also

लखनऊ@युवाओं,महिलाओं और गरीबों के लिए यह बजट : योगी आदित्यनाथ

Share लखनऊ,02 फरवरी 2026। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय बजट के लिए …

Leave a Reply