Breaking News

अम्बिकापुर@विकासखण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन : गेड़ी दौड़,पिट्ठूल और फुटबॉल खेलों में खिलाडि़यों ने दिखाया उत्साह और प्रतिभा

Share

अम्बिकापुर,18 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने और ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत विकासखण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन जिले के लखनपुर, लुण्ड्रा,अंबिकापुर, मैनपाट और सीतापुर ब्लॉक में किया गया। दो दिवसीय इस खेल आयोजन में बड़ी संख्या में खिलाड़ी और खेलप्रेमी शामिल हुए। कार्यक्रम के तहत आयोजित खेलों में गेड़ी दौड़, पिट्ठूल और फुटबॉल प्रतियोगिताएं प्रमुख शामिल हैं। प्रतियोगिता में खिलाडि़यों ने पूरे जोश और प्रतिस्पर्धा के साथ विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में शामिल जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव जैसी पहल ग्रामीण अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। खेलों से अनुशासन, टीम भावना और आत्मविष्वास का विकास होता है, जो युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है।


Share

Check Also

सीतापुर@ विधायक रामकुमार टोप्पो ने घुटरापारा माझी बस्ती को लिया गोद

Share मूलभूत सुविधाओं से वंचित बस्ती के समग्र विकास का लिया संकल्प, ग्रामीणों की समस्याएं …

Leave a Reply