Breaking News

बलरामपुर@शादीशुदा युवक अपने को अविवाहित बताकर2022 से छलपूर्वक महिला के साथ करता रहा दैहिक शोषण

Share

बलरामपुर,28 सितम्बर २०२५ (घटती घटना)। मामले के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बलरामपुर कोतवाली पुलिस ने महिला से शादी छलपूर्वक शादी करने का स्वांग रचकर 2022 से दैहिक शोषण करने वाले बलात्कारी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के अंदर। दिनांक 27/09/2025 को थाना बलरामपुर क्षेत्रांतर्गत निवासरत महिला के द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज करवायी कि आरोपी राजेश कुमार टंडन पिता राम किशुन टंडन उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम सुंदरकेरा थाना अभनपुर जिला रायपुर के द्वारा स्वयं को अविवाहित बताकर पीडि़ता को विश्वास दिलाने के लिए मंदिर में उसके मांग में सिंदूर भरकर व जयमाला पहनाकर शादी करने का प्रपंच कर दिसंबर 2022 से मार्च 2025 तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाकर कई बार बलात्कार किया गया है। पीडि़ता के रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना बलरामपुर में अपराध क्रमांक 133/2025 धारा 64(2)(द्ध), 64(2)(द्व),296, 352(3), 115(2) ख्हृस् पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी राजेश कुमार टंडन के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी राजेश कुमार टंडन को रायपुर से अभिरक्षा में लेकर थाना बलरामपुर लाया गया जहाँ आवश्यक विवेचना कार्यवाही पूर्ण कर विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला जेल रामानुजगंज भेजी जा रही है।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply