अंबिकापुर,26 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसा में राष्ट्रीय सेवा योजना के 56 वे स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्रांगण में किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती प्रभा सिंह के द्वारा मुख्य अतिथि आईपीएस राहुल बंसल और उपसंचालक रोजगार श्री एसके त्रिपाठी सर का स्वागत पौधा देकर किया गया। इसके पश्चात दीप प्रज्जवन कर माँ सरस्वती और राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रेरणा स्रोत श्री विवेकानंद जी को पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। विद्यालय की छात्रा स्वयंसेवक ममता यादव के द्वारा हृस्स् स्थापना और उसके उद्देश्य के महत्व को भाषण के द्वारा सभा में प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात खुशबू और साथियों के द्वारा समूह नृत्य किया गया। आईपीएस श्री राहुल बंसल द्वारा बच्चों के साथ अपने वक्तव्य में नशा मुक्ति हेतु समाज में जागरूकता,यातायात सम्बंधी जानकारी लाइसेंस बनवाना एवं हेलमेट पहनना, बच्चों में मोबाइल की लत, गेमिंग करना, अनावश्यक एप्लीकेशन को डाउनलोड करना, साइबर फ्रॉड से बचना तथा ए आई संबंधित नई तकनीक और अपने पर्सनल डाटा को सियोर करना, किसी से शेयर ना करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर बच्चों को जागरूक किया। एन एस एस के कार्यक्रम अधिकारी श्री विपिन मिश्रा के द्वारा मंच का संचालन किया गया। उपसंचालक रोजगार श्री सूर्य प्रकाश त्रिपाठी सर के द्वारा बच्चों को कक्षा नौवीं से लेकर 12वीं तक अध्ययन के समय रोजगार के कौन-कौन से अवसर हैं तथा उन्हें किस तरह प्राप्त किया जा सकता है,किन परीक्षाओं के द्वारा भविष्य में वह अपने रोजगार को प्राप्त कर सकते हैं तथा जीवन में अनुशासन का महत्व उन्होंने अपने वक्तव्य में बच्चों और शिक्षकों के साथ साझा किया। विद्यालय से स्थानांतरित शिक्षिका श्रीमती रेनू विश्वकर्मा और रीना दुबे मैडम को प्राचार्य श्रीमती प्रभा सिंह और श्री जनार्दन सिंह सर के द्वारा शाल श्रीफल और स्मृति चिन्ह दे कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अन्यत्र विद्यालय के लिए शुभकामनाएं प्रेषित किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक अनिल गिरी और दिलेश के द्वारा प्रेरणा गीत उठे समाज के लिए उठें , जगें स्वराष्ट्र के लिए जगें की प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति में श्रीमती अंजू लता दोहरे, पूनम प्रभाकर, संगीता राजवंशी, शिल्पा सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना के सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्री दयानंद राम, मनीष कुमार, विनीत यादव, आशीष वर्मा और सुनील राय सर के द्वारा विद्यालय में स्वच्छता अनुशासन और एक पेड़ मां के नाम की पूर्ण जिम्मेदारी निभाई गयी। आज के कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग श्रीमती सपना प्रसाद, पुष्पा पांडे, श्रीमती कंचन लता श्रीवास्तव, श्रीमती सुनीता यादव, श्रीमती सुधा जायसवाल, श्री अर्पण और श्री मुन्ना राम का पूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह और स्वामी विवेकानंद की प्रेरणा पुस्तक प्रदान किया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur