Breaking News

अंबिकापुर@सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज की बिगड़ी तबियत,अस्पताल में हुए भर्ती

Share

अंबिकापुर,25 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के सांसद चिंतामणि महाराज की तबियत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें शहर के गायत्री अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मिली जानकारी के अनुसार,सांसद महाराज सोमवार देर रात रायपुर से अंबिकापुर लौटे थे,जहां उन्होंने मुख्यमंत्री और राजयपाल से मुलाकात की। घर लौटने के कुछ घंटों बाद ही उनकी तबियत में अचानक गिरावट आई। उन्हें पेट संबंधी तकलीफ के चलते सुबह करीब 3 बजे तत्काल शहर के गायत्री अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वर्तमान में चिकित्सकों की टीम उनकी निगरानी में घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे है। फिलहाल,चिंतामणि महाराज की हालत स्थिर बनी हुई है। बता दें कि सांसद चिंतामणि राजधानी रायपुर स्थित राजभवन से राज्यपाल से मिलकर रात तकरीबन 9 बजे के आसपास अम्बिकापुर के लिए निकले थे। रास्ते में कोरबा जिले के ग्राम मोरगा के पास अचानक सांसद चिंतामणि के पेट में दर्द होने लगा वे काफी असहज महसूस करने लगे।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल

Share दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न,विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां-संवाददाता-सूरजपुर,24 …

Leave a Reply