Breaking News

सूरजपुर@जन्म तथा मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी करने में कड़ाई की मांग : अनुप सिन्हा

Share

सूरजपुर,28अगस्त 2025(घटती-घटना)।भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुप सिन्हा ने कलेक्टर सूरजपुर को ज्ञापन सौंपते हुए जिले में जन्म तथा मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी करने की प्रक्रिया में कड़ी सतर्कता बरतने की मांग की है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने देशभर में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू किया है। इसके तहत 01 जुलाई 1987 से पहले जन्मे ऐसे नागरिक, जिनका नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, उन्हें जन्मतिथि और जन्मस्थान का प्रमाण प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। आयोग ने इसके लिए 11 प्रकार के दस्तावेज मान्य किए हैं। श्री सिन्हा ने आशंका जताई कि अवैध अप्रवासी (घुसपैठिए) वैध दस्तावेज हासिल करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। जिले में भी कई लोग अपने पिता, दादा या परदादा के नाम पर जन्म और मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रमाण-पत्र जारी करने से पहले यह सुनिश्चित होना चाहिए कि जन्म लेने वाले शिशु के माता-पिता अथवा मृत व्यक्ति के जीवनकाल में जिले में उनका ठोस निवास प्रमाण मौजूद हो। अन्यथा गलत तरीके से बने दस्तावेज भविष्य में अवैध लोगों को भारतीय नागरिक साबित करने का आधार बन सकते हैं, जो राष्ट्रहित के विपरीत होगा। भाजपा नेता ने यह भी कहा कि जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग को प्रत्येक आवेदन की गहन जांच के बाद ही जन्म तथा मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी करना चाहिए।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply