अंबिकापुर,28अगस्त 2025(घटती-घटना)।अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ नेशनल हाईवे-43 की दुर्दशा से स्थानीय लोग परेशान हैं। सडक पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है। बारिश के दिनों में कीचड़ व सडक पर बने गड्ढो में पानी भर जने से चलना मुश्किल हो गया था। अब सडक पर उड़ रही धूल से लोग परेशान हैं। राहगिरों के राहत के उद्देश्य से सडक पर बने गड्ढों में स्टोन डस्ट डालकर भरा गया था। अब भारी वाहनों के गुजरने के बाद उड़ रही धूल के गुबार से राहगिरों की परेशानी और बढ़ गई है। उड़ रही धूल के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर असर पडऩी शुरू हो गई है। विशेष कर उन लोगों की तकलिफ ज्यादा बढ़ गई है जो सड़ किनारे पूरे दिन दुकान में बैठे रहते हैं। धूल-डस्ट से दुकानदारों को काम करना मुश्किल हो गया है। इनके बीच बीमारी की खतरा बढ़ी हुई है। एनएच-43 अंबिकापुर शहर के बीचो बीच होते हुए निकली है। जो सूरजपुर जिले को जोड़ती है। सदर रोड, देवीगंज रोड से लेकर रेलवे स्टेशन तक की सडक पिछले तीन से चार सालों से खराब है। अच्छी सडक की उम्मीद को लेकर लोगों ने प्रदेश में सरकार भी बदल दी। इसके बावजूद भी स्थानीय लोगों को अच्छी सडक नसिब नहीं हुई। वही गड्ढों से पटे पड़े सडक पर आवागमन करने को लेकर मजबूर हैं। दिनों दिन सडक पर गड्ढों की संख्या बढ़ती जा रही है। लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। गाडिय़ां खराब हो रही है। लोगों की जाने जा रही है पर इससे जिम्मेदारों का लेना देना कुछ नहीं है। सडक की दुर्दशा को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। बारिश के कारण सडकों की हालत और भी खराब हो गई है। इन रास्तों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं, जिनसे पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, इन सडकों से गुजरने वाले भारी वाहनों के कारण उडऩे वाली धूल ने लोगों को सांस संबंधी गंभीर बीमारियों की चपेट में ला दिया है। शहर के व्यापारी और आमजन इस स्थिति से काफी नाराज हैं।
धूल से एलर्जी का खतरा : एमजी रोड के एक व्यवसायी ने बताया कि लगातार धूल के संपर्क में आने से उनकी आवाज बैठ गई है। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें एलर्जी के कारण गले की गंभीर समस्या हो गई है।
उन्होंने शासन-प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि जल्द से जल्द सडकों की मरम्मत कराई जाए और धूल से राहत दिलाई जाए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur