Breaking News

अंबिकापुर@ब्राह्मण समाज ने हाथी पखना गणपति धाम में की भगवान गणेश की प्रथम पूजा

Share


महामाया पहाड़ी पर गूंजे जयकारे,परंपरा के निर्वहन के साथ श्रद्धा और आस्था का हुआ शुभारंभ

अंबिकापुर,27अगस्त 2025(घटती-घटना)।महामाया पहाड़ी स्थित हाथी पखाना गणपति धाम में आज ब्राह्मण समाज के लोगों ने भगवान गणेश की प्रथम पूजा संपन्न की। गणपति धाम में उपस्थित ब्राह्मण समाज के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन कर वातावरण को भक्ति और आस्था से सराबोर कर दिया। पूरे धाम में जय गणेश देवा के उद्घोष गूंज उठे। इस अवसर पर स्थापना समिति के संरक्षक भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि गणपति धाम में ब्राह्मण समाज द्वारा प्रथम पूजा करने की परंपरा है और आज उसी परंपरा का निर्वहन हुआ है। हाथी पखाना स्थित गणपति धाम केवल पूजा-अर्चना का स्थान ही नहीं बल्कि अंबिकापुर की संस्कृति, आस्था और मान्यताओं का प्रतीक है। समिति के जितेंद्र सोनी ने भी गणपति धाम की महिमा का उल्लेख करते हुए कहा कि यह स्थान श्रद्धा, इतिहास और परंपरा का अनूठा संगम है। यहां हर वर्ष भव्य रूप से गणपति उत्सव का आयोजन होता है और पूरे अंचल के श्रद्धालु यहां दर्शन लाभ लेने पहुंचते हैं। पूजन कार्यक्रम में विशेष रूप से हरमिंदर सिंह टिन्नी, नीलेश सिंह, अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, कौशलेंद्र पांडेय, श्रीमती रजनी रविशंकर त्रिपाठी, श्रीमती दिव्या सिंह सिसोदिया, श्रीमती अरुणा सिंह, गोल्डी बिहाड़े, सत्येंद्र तिवारी, सुधीर पांडेय, द्वितेन्द्र मिश्रा, जनमेजय मिश्रा, रूपेश दुबे, दीनानाथ तिवारी, अजीत तिवारी, सतीश तिवारी, शिशिर दुबे, मनोज तिवारी, संजीव तिवारी, विनोद तिवारी, संजीव पांडेय, अशोक पांडे, महेंद्र उपाध्याय, ऋषि पांडेय, चन्द्रसेन तिवारी, सत्यम द्विवेदी, राहुल त्रिपाठी, जितेंद्र सोनी, अनीश सिंह, जतीन परमार, मैंगो यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे ।
श्चद्धशह्लश-10


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल

Share दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न,विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां-संवाददाता-सूरजपुर,24 …

Leave a Reply