Breaking News

बलरामपुर@बिजली विभाग का जूनियर इंजीनियर रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित,वीडियो हुआ था वायरल

Share

बलरामपुर,27 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। बिजली कनेक्शन के लिए रिश्वत लेते लेने के आरोप में एक जूनियर इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया है। रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बिजली विभाग ने यह कार्रवाई की है। बलरामपुर जिला मुख्यालय स्थित विद्युत विभाग में जीई शांतनु वर्धन को ग्राम पंचायत भेंडरी में उपभोक्ता से पैसे लेते हुए कैमरे में कैद किया गया। वीडियो में जीई शांतनु वर्धन न केवल पैसे गिनते नजर आ रहे हैं, बल्कि वह कहते भी सुनाई दे रहे हैं किमेरे साथ जो आदमी बैठा है,उसे भी कुछ दे दीजिएगा। यह वीडियो उस ग्रामीण ने अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया, जिसने खुद पैसे दिए थे। वीडियो वायरल होने के साथ पीडि़त ने यह मामला बलरामपुर कलेक्टर के जनदर्शन में शिकायत के साथ पेश किया। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जीई को निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है, जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


Share

Check Also

कोंडागांव@CAF कैंप में जवान ने उठाया आत्मघाती कदम, खुद को गोली मारकर दी जान

Share कोंडागांव 09 जून 2026। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में स्थित सीएएफ (CAF) कैंप से …

Leave a Reply