Breaking News

कुसमी@पुलिस से रजा यूनिटी फाउंडेशन ने ज्ञापन सौंपकर केस दर्ज करने की मांग

Share


सोशल मीडिया में एक समुदाय को गाली देना पड़ा महंगा

कुसमी,26 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के कुसमी थाना अंतर्गत सोशल मीडिया में सार्वजनिक स्थान पर एक विशेष समुदाय को गाली देना व्यवसायी को काफी महंगा पड़ा, जिसको लेकर रजा यूनिटी फाउंडेशन ने केस दर्ज करने के लिए पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज,पुलिस अधीक्षक बलरामपुर व पुलिस थाना कुसमी को ज्ञापन सौंपकर केस दर्ज करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार. रजा यूनिटी फाउंडेशन ने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर कहा कि 25 जुलाई 2025 को कुसमी निवासी संजय गुप्ता कपड़ा व्यवसायी ने मोबाइल फोन के माध्यम से सार्वजनिक स्थान पर हमारे समुदाय के प्रति अत्यंत आपत्तिजनक, घृणास्पद एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग है, जिसको लेकर हमारे समाज को गाली गलौज भड़काऊ शद का प्रयोग किया है। इस प्रकार के शदों का प्रयोग केवल एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया। जिससे क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव भी उत्पन्न हो रहा है।

रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जांच कर केस दर्ज कर करने की मांग की है।
6 लाख 31 हजार रुपए की धोखा दड़ी करने का ऑडियो वायरल हुआ था : हाल ही में उक्त कपड़ा व्यवसाई पर कुसमी पर लकड़ी ट्रक छोड़ने के एवज में 6 लाख 30 हजार रुपए धोखाधड़ी कर अवैध वसूली का आवेदनपत्र एवं ऑडियो टेप सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। शिकायत पर हस्ताक्षर एवं ऑडियो टेप का जांच कराया जा रहा है, जांच उपरांत सही पर केस दर्ज भी किया हो सकता है। थाना प्रभारी डाकेश्वर सिंह के द्वारा कहा कि शिकायत आवेदनपत्र आया है जांच कराया जा रहा है, जांच उपरांत गलत पाए जाने पर केस दर्ज किया जाएगा।


Share

Check Also

कोंडागांव@CAF कैंप में जवान ने उठाया आत्मघाती कदम, खुद को गोली मारकर दी जान

Share कोंडागांव 09 जून 2026। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में स्थित सीएएफ (CAF) कैंप से …

Leave a Reply