Breaking News

अंबिकापुर@व्हाट्सएप नंबर हैक कर 40 हजार की ठगी का प्रयास,सतर्कता से बची वारदात

Share

अंबिकापुर,26 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के दरिमा हवाई अड्डे में पदस्थ मुख्य सुरक्षा अधिकारी जयराम चेरमाको का व्हाट्सएप नंबर हैक कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा 40 हजार रुपये की ठगी का प्रयास किया गया। आरोपी ने 24 जुलाई को अधिकारी के मित्रों और परिचितों से गूगल पे व फोन पे के माध्यम से पैसों की मांग की। हालांकि, समय पर सतर्कता बरतते हुए जयराम चेरमाको ने अपने संपर्कों को ठगी के प्रयास की सूचना दी, जिससे कोई नुकसान नहीं हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने दरिमा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि साइबर अपराध के ऐसे मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिनमें मोबाइल नंबर या सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर ठगी की जाती है। आमजन को सतर्क रहना जरूरी है ताकि ऐसे अपराधों से बचा जा सके।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply