Breaking News

अंबिकापुर @ धारदार चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

Share


  • अंबिकापुर,13 जून 2025 (घटती-घटना)। धौरपुर थाना पुलिस ने चाकू लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहे बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट की कार्रवाई करके पुलिस अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की है।
    जानकारी के मुताबिक 12 जून को मुखबिर ने पुलिस को अवगत कराया कि ग्राम बिल्हमा जोरी तिराहा में मंदिर के पास एक व्यक्ति लोहे का चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही सहायक उपनिरीक्षक रामधनी राम अपने अधीनस्थ स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे तो आरोपी अरबाज अली पिता नेयामत अली 30 वर्ष निवासी ग्राम बिल्हमा चैक में चाकू हाथ में लिए नजर आया, जो रास्ते से आना-जाना कर रहे लोगों को दहशत में डाल रहा था। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से आरोपी अरबाज अली को हिरासत में लेकर धारदार चाकू बरामद कर लिया। आरोपी के विरूद्ध पुलिस ने धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया है।

Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply