Breaking News

अंबिकापुर @ चौपाटी में दुकानसंचालक और महिला कर्मचारी के साथ मारपीट

Share

अंबिकापुर,13 जून 2025 (घटती-घटना)। शहर के चैपाटी के आसपास आए दिन बदमाशों के द्वारा उपद्रव मचाकर शांति भंग करने का प्रयास किया जाता है। पुलिस की गस्त के बाद भी इनकी प्रवृत्ति पर लगाम नहीं लग पा रहा है। 11 जून को पुनः चैपाटी के पास टी स्मोकर नामक चाय दुकान के संचालक और महिला स्टाफ के साथ दो युवकों के द्वारा दुकान के अंदर घुसकर और दुकान से बाहर निकालकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो भी कुछ लोगों ने बनाया, जो पुलिस के संज्ञान में आया है। मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया और इनके खोजबीन में लगी है।
चोपड़ापारा निवासी दीपक यादव ने कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि 11 जून को रात करीब 11.30 बजे वह अपने घर चला गया था। दुकान में स्टाफ अंकिता तिग्गा व रशमि प्रजापति थे। इसी दौरान अंकिता फोन करके बताई कि दुकान में झगड़ा हो रहा। इसकी सूचना मिलने पर जब वह दुकान आया तो दो लडके दुकान मे बैठे ग्राहकों व स्टाफ के साथ विवाद कर रहे थे। जब वह दोनों को दुकान में विवाद करने से मना करते हुए जाने के लिए कहा तो दोनों लडके गाली देते हुए हाथ-मुक्का व डण्डा से मारपीट करने लगे। इनके द्वारा मारकर गाड़ देने की धमकी दी गई। आरोपियों ने स्टाफ अंकिता तिग्गा के साथ भी मारपीट की, जिस पर आसपास के लोग बीच-बचाव किए। मारपीट में दुकान संचालक और महिला कर्मचारी को चोटें आई है। पुलिस ने नवापारा चर्च के पास रहने वाले अनूप गुप्ता व ओम प्रकाश गुप्ता के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply