Breaking News

अम्बिकापुर,@रामगढ़ महोत्सव में पहुंचे प्रभारी मंत्री ओ. पी. चौधरी

Share


राम वनगमन पर्यटन परिपथ परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” किया रुद्राक्ष का पौधा रोपण
अम्बिकापुर,12 जून 2025 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड में आयोजित रामगढ़ महोत्सव के अवसर पर प्रदेश के वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी ने एक दिवसीय प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने राम वनगमन पर्यटन परिपथ परिसर में एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान के अंतर्गत रुद्राक्ष का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण और मातृ स्मरण का संदेश दिया।
इस अवसर पर सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज,अंबिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने भी चंदन के पौधे रोपित किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरुपा सिंह, महापौर श्रीमति मंजूषा भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव,श्री भरत सिंह सिसोदिया, अलोक दुबे स्थानीय जनप्रतिनिधि गण सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
मंत्री श्री चौधरी ने महोत्सव स्थल का अवलोकन किया और आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि रामगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने में ऐसे आयोजनों की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक पहल है, बल्कि यह पीढि़यों को भावनात्मक रूप से प्रकृति से जोड़ने का कार्य भी करता है।
रामगढ़ महोत्सव में स्थानीय लोक कला, संस्कृति,पारंपरिक व्यंजन और हस्तशिल्प की विविध झलक देखने को मिल रही है, जिससे क्षेत्रीय प्रतिभाओं को मंच और पहचान मिल रही है.


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply