Breaking News

अम्बिकापुर @ शादी का झांसा देकर नाबालिग से बलात्कार,आरोपी गिरफ्तार

Share



अम्बिकापुर,07 जून 2025 (घटती-घटना)। शादी करने का झांसा देकर नाबालिग लडक¸ी से बलात्कार करने के मामले में लुण्ड्रा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार पीडि़ता ने 6 जून को लुण्ड्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह पुलिस को बताया कि 5 मई 24 को खालपोड़ी थाना लुन्ड्रा निवासी धर्मेन्द्र सिंह पीडि़ता को पसंद करने की बात बोलकर शादी करने का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया हैं, और अब साथ में नहीं रख रहा है, प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना लुन्ड्रा में आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 376(2)(ढ), 313,506 एवं पोक्सो एक्ट की धारा 5(ठ),6 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कर रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी धर्मेन्द्र मरावी पिता रामनारायण मरावी उम्र 23 वर्ष साकिन खालपोड़ी थाना लुन्ड्रा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply