Breaking News

सूरजपुर @ साइबर अपराध म्यूल अकाउंट के 7 मामले में 23 आरोपी गिरफ्तार

Share


सूरजपुर,03 जून 2025 (घटती-घटना) I जिले की पुलिस ने साइबर अपराध म्यूल अकाउ΄ट मामलो΄ पर कड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक विभिन्न थानो΄ मे΄ प΄जीबद्ध 7 मामलो΄ मे΄ 23 आरोपियो΄ को गिरफ्तार किया है। आरोपियो΄ के खातो΄ की डिटेल ख΄गालने पर 98 लाख 72 हजार रूपये से अधिक का ट्रांसजेक्शन की जानकारी सामने आई है।
गिरफ्तार आरोपियो΄ से पूछताछ एव΄ बै΄क डिटेल के आधार पर खुलासा हुआ है कि साइबर ठगो΄ के द्वारा केरल,हिमान्चल प्रदेश, उत्तरप्रदेश,मध्यप्रदेश,ओडि़सा, गुजरात,जम्मू कश्मीर,पश्चिम ब΄गाल, महाराष्ट्र,तमिलनाडू,राजस्थान, झारखण्ड,हरियाणा,तेल΄गाना, कर्नाटक के विभिन्न जिलो΄ से ठगी की रकम इन आरोपियो΄ के खातो΄ मे΄ ट्रा΄सफर कर आहरण किया गया है। डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशा΄त कुमार ठाकुर ने जिले मे΄ साइबर अपराध म्यूल अकाउ΄ट के मामले मे΄ तेजी से कार्यवाही एव΄ विवेचना के लिए एक टीम गठित कर लगाया है।

इसी क्रम मे΄ थाना विश्रामपुर पुलिस के द्वारा साइबर अपराध म्यूल अकाउ΄ट मामले के जा΄च मे΄ पाया कि खाता धारक जितेन्द्र यादव जिसका एसीस बै΄क विश्रामपुर मे΄ खाता स΄चालित है उक्त खाता मे΄ साइबर ठग के द्वारा जयपुर सिटी राजस्थान, बै΄गलोर कर्नाटका से ठगी की रकम 99 हजार 9 सौ 90 रूपये ट्रान्सफर कर रकम आहरित किया है। सायबर फ्रॉड मे΄ स΄लिप्त होते हुए फ्राड के पैसे को खाता धारक के द्वारा कई बार अपने खाते मे΄ प्राप्त किया गया। खाता धारक द्वारा आपराधिक षडय़΄त्र करना पाए जाने पर दिना΄क 01.06.2025 को अपराध क्रमा΄क 134/25 धारा317(4),318(2), 61(2)(ए) बीएनएस के तहत प΄जीबद्ध किया गया। डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशा΄त कुमार ठाकुर ने साइबर अपराध म्यूल अकाउ΄ट के मामले मे΄ आरोपी की जल्द पकडऩे के निर्देश दिए। थाना विश्रामपुर पुलिस ने प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी जितेन्द्र यादव पिता सुदामा उम्र 39 वर्ष एव΄ दिवेश कुमार यादव पिता जितेन्द्र उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम सपकरा बरपारा, थाना सूरजपुर को पकड़ा गया। पूछताछ पर खाताधारक जितेन्द्र यादव ने बताया कि एिसस बै΄क विश्रामपुर मे΄ खाता खोलना एव΄ उसके लडक़े दिवेश के द्वारा सायबर फ्राड हेतु अपने साथी को बै΄क खाता एव΄ एटीएम का उसका कोड दिया है। मामले मे΄ दोनो΄ आरोपियो΄ को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण मे΄ आगे की विवेचना जारी है। कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स΄तोष महतो,सीएसपी एस.एस.पै΄करा के मार्गदर्शन मे΄ थाना प्रभारी विश्रामपुर अलरिक लकड़ा, एएसआई अविनाश सि΄ह व उनकी टीम सक्रिय रही।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply