Breaking News

लखनपुर @ बारात मे नाचने के दौरान विवाद-लाठी लेकर एनएच पर निकल जमकर किया पत्थरबाजी

Share



लखनपुर,03 जून 2025 (घटती-घटना)। लखनपुर थाना से महज 400 मीटर की दूरी पर नगर मे΄ बीती रात दो गुटो΄ मे΄ लड़ाई झगडे के बाद गाली गलौज और पत्थर बाजी करने का मामला सामने आया है। प्रत्यक्ष दर्शियो΄ के द्वारा बताया जा रहा है बीती रात लगभग 1 बजे लखनपुर बस स्टै΄ड मे΄ दो गुटो΄ मे΄ किसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया और मारपीट शुरू हो गई और दोनो΄ गुटो΄ के लोगो΄ ने पत्थर बाजी शुरू कर दी। यही नही΄ नागरिको΄ के घरो΄ मे΄ भी पत्थरबाजी की गई है घटना के बाद नगर मे΄ भय का माहौल व्याप्त है।सूचना देने के बाद भी पुलिस काफी देर से पहु΄ची तब तक दोनो΄ गुटो΄ के लोग फरार हो गए थे। जिसका वीडियो भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है वही पुलिस ने मामले की जा΄च शुरू की है। मिली जानकारी के मुताबिक लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुहपुटरा से लखनपुर रजवार पारा सोमवार की रात बारात आया हुआ था। डीजे मे΄ नाचने के दौरान बाराती आपस मे΄ ही भीड़ गए। कुछ स्थानीय युवक बीच बचाव करने पहु΄चे तो बारातियो΄ ने मारपीट शुरू कर दी। दूसरा युवक पहु΄चा उसके साथ भी मारपीट की गई विवाद और बढ़ गया और बारातीयो और स्थानीय युवको΄ के बीच जमकर गाली गलौज के बाद पत्थर बाजी शुरू हो गई। दोनो΄ पक्ष के लोग पत्थर बाजी करते हुए नेशनल हाईवे 130 पर खूब उत्पात मचाया। वाडावासु ने इसकी सूचना लखनपुर पुलिस को दी गई जब तक पुलिस मौके पर पहु΄चती तब तक दोनो΄ गुटो΄ के लोग जा चुके थे नेशनल हाईवे 130 लखनपुर नगर मे΄ गाली-गलौज और पत्थर बाजी की घटना सामने आने के बाद लोगो΄ मे΄ दहशत का माहौल व्याप्त है। वही΄ पुलिस के कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए है΄। इस स΄ब΄ध मे΄ लखनपुर थाना प्रभारी शशिका΄त सिन्हा ने कहा कि मामले को स΄ज्ञान मे΄ लेकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जा΄च की जा रही है कुछ लोगो΄ के नाम सामने आए है΄। घटना मे΄ शामिल लोगो΄ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वही इस मामले मे΄ पीडि़त श्याम नारायण यादव पिता गणेश राम यादव 23वर्ष भुइया पारा यशव΄त राजवाड़े नामक युवक घायल हो गया है। पीडि़त श्याम नारायण यादव ने लखनपुर थाने पहु΄च रिपोर्ट दर्ज कराया है लखनपुर पुलिस विभिन्न धाराओ΄ मे΄ अपराध दर्ज करते हुए मामले की जा΄च मे΄ जुटी है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply