Breaking News

अंबिकापुर@अस्पताल से महिला बंदी फरार, महिला प्रहरी निलंबित

Share


  • अंबिकापुर,31 मई 2025 (घटती-घटना)। सेंट्रल जेल अंबिकापुर से एक महिला बंदी को शुक्रवार की शाम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसका पथरी का ऑपरेशन होना था। इसी बीच देर रात वह महिला जेल प्रहरी को चकमा देकर फरार हो गई। सूचना पर जेल प्रबंधन मौके पर पहुंचा और मामले की रिपोर्ट मणिपुर थाने में दर्ज कराई। इधर जेल अधीक्षक ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर महिला जेल प्रहरी को निलंबित कर दिया है।
    शहर से लगे ग्राम खैरबार निवासी आरती सोनी पति मनोज सोनी को कोतवाली पुलिस ने 12 अप्रैल को गांजे की बिक्री करते गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया,यहां से उसे सेंट्रल जेल भेज दिया गया था। महिला को पथरी की बीमारी थी। पेट में तेज दर्द होने पर 30 मई की शाम उसे जेल से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां महिला बंदी को अन्य महिलाओं के साथ वार्ड में रखा गया था। उस पर नजर रखने के लिए महिला जेल प्रहरी साधना की ड्यूटी लगाई गई थी।रात करीब 1-2 बजे के बीच महिला बंदी आरती सोनी जेल प्रहरी को चकमा देकर वहां से फरार हो गई। महिला के फरार होने के बाद वहां हडकंप मच गया। सूचना पर जेल प्रशासन मौके पर पहुंचा। इधर मणिपुर थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए जेल अधीक्षक अक्षय राजपूत ने महिला जेल प्रहरी साधना को सस्पेंड कर दिया है।

Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply