बिलासपुर रोड स्थित लक्ष्मी ट्रेडर्स में छापा मारने पहुंची थी जीएसटी की टीम
कुछ दिन पूर्व जीएसटी की टीम गोधनपुर स्थित विवेक ट्रेडर्स में मारा था छापा…
अंबिकापुर,31 मई 2025 (घटती-घटना)। जीएसटी की कार्रवाई से जिले के व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों का कहना है कि जीएसटी की टीम कार्रवाई के नाम पर बेवजह परेशान कर रही है। शनिवार को बिलासपुर रोड स्थित लक्ष्मी ट्रेडर्स में छापा मारने पहुंची जीएसटी टीम का व्यापारियों ने विरोध जताया। इसके बावजूद भी जीएसटी की कार्रवाई जारी रही।
पिछले कई दिनों से अंबिकापुर के कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर जीएसटी टीम छापेमारी की कार्रवाई कर रही है। कुछ दिन पूर्व जीएसटी की टीम गोधनपुर स्थित विवेक ट्रेडर्स में छापा मारा था। छापेमारी की कार्रवाई देर रात तक चली थी। इस दौरान भी व्यापारियों व जीएसटी की टीम के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हुई थी। वहीं शनिवार को जीएसटी की टीम बिलासपुर रोड स्थित लक्ष्मी ट्रेडर्स की दुकान में छापेमारी की कार्रवाई करने पहुंची। इसकी जानकारी मिलते ही शहर सहित जिले भर के व्यापारियों में आक्रोशित हो गए। व्यापरी संघ ने पहले बैठक की इसके बाद कार्रवाई स्थल पर पहुंचकर विरोध जताया।
कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र तिवारी ने बताया कि जीएसटी टीम द्वारा अनावश्क रूप से व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। अनाप-सनाप पैनाल्टी वसूली जा रही है। इससे व्यापारी वर्ग आक्रोशित है। कोविड के बाद से व्यापारी वर्ग टूट चुका है। जीएसटी टीम द्वारा जीएसटी मिसमैच बताकर अवैध वसूली कर रही है। व्यापारियों ने जीएसटी अधिकारियों से मुलाकात की और जीएसटी के नाम पर परेशान न करने की बात कही है। व्यापारी संघ का कहना है कि अगर कार्रवाई नहीं रूकेगी तो हम सभी व्यापारी अपने-अपने प्रतिष्ठानों को बंदकर चाभी जीएसटी टीम को सौंप देंगे।
अम्बिकापुर के व्यापारियों के प्रस्तावित
नगर बंद का कांग्रेस पूरा करेगी समर्थन
सरगुजा संभाग के मुख्यालय में छोटे व्यापारियों के साथ त्रस्भ् विभाग और उसके कर्मचारियों का व्यवहार खेदजनक है। हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने त्रस्भ् को गबर सिंह टैक्स कहा था। उसकी वास्तविकता धरातल पर है। त्रस्भ् विभाग के कर्मचारी गबर सिंह की तर्ज पर व्यापारियों को परेशान कर रहे हैं। कांग्रेस सदैव छोटे-मंझोले व्यापार और व्यापारियों के हित की बात करती है और इस दिशा में काम भी करती है। त्रस्भ् विभाग और उसके कर्मचारियों के क्रियाकलापों के विरोध में अम्बिकापुर के व्यापारियों के प्रस्तावित नगर बंद का कांग्रेस पूरा समर्थन करेगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur