Breaking News

अंबिकापुर@भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़, अंबिकापुर की बैठक में जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन, संभागीय अध्यक्ष का स्वागत

Share


अंबिकापुर,30 मई 2025 (घटती-घटना)। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ जिला अंबिकापुर की बैठक सियान सदन नमना कला अंबिकापुर में आयोजित किया गया जिसमें संघ का जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। संघ जिला शाखा अध्यक्ष मानिक चंद ने अपनी कार्यकारिणी घोषित किया जिसमें उपाध्यक्ष पद पर प्रकाश चंद मेहता, भुवन सिंह अमूले, सचिव एस एन कुशवाहा,कोषाध्यक्ष बी सी अग्रवाल एवं संगठन सचिव भोला शंकर गुप्ता एवं कार्यकारिणी में ग्यारह सदस्यों को मनोनीत किया गया।
संघ के बैठक में नव मनोनीत संभागीय अध्यक्ष गुरु चरण सिंह का पुष्प हार पहना कर संघ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने स्वागत किया। संभागीय अध्यक्ष ने बताया कि वे संभाग भ्रमण कर शीघ्र संभागीय कार्यकारिणी घोषित करेंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेश सचिव प्रदीप सोनी ने बताया एवं प्रदेश सरकार से मांग किया कि मध्य प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49 (6) को हौआ बना कर पेंशनरों को परेशान कर रही जबकि इसी अवधि में उार प्रदेश से उाराखंड एवं बिहार से झारखंड बना लेकिन वहां पेंशनरों को महंगाई राहत भाा देने में कोई उन प्रदेशों से कोई सहमति नहीं लेना पड़ता है,इसलिए छाीसगढ सरकार तत्काल इस समस्या को दूर करे। बैठक को संघ के प्रदेश संगठन सचिव टी पी सिंह ने भी संबोधित किया। बैठक में प्रदीप सोनी,टी पी सिंह,पार्षद शिव मंगल सिंह,गुरु चरण सिंह,मानिक चंद,प्रकाश चंद मेहता,भुवन सिंह,भोला शंकर गुप्ता, एस एन सिंह,बी सी अग्रवाल,एम एल स्वर्णकार,अशोक कुमार ज्योतिषी, जे के सिंह आदि उपस्थित रहे। इस आशय की जानकारी प्रदीप सोनी ने दी।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल

Share दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न,विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां-संवाददाता-सूरजपुर,24 …

Leave a Reply