Breaking News

बलरामपुर,@धोखाधड़ी का फरार आरोपी हुआ अंबिकापुर से गिरफ्तार

Share


  • बलरामपुर,30 मई 2025 (घटती-घटना)। अधौरा बलरामपुर स्थित पेट्रोल पंप में धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपियों को बलरामपुर पुलिस के द्वारा अम्बिकापुर से किया गया गिरफ़्तार। घटना में प्रयुक्त आल्टो कार को आरोपियों से गढ़वा झारखंड में किया गया था जप्त।
    जानकारी के अनुसार अधौरा बलरामपुर स्थित सूर्या पेट्रोल पंप में दिनांक 26/05/2025 को रात्रि करीबन 8.30 बजे 2 व्यक्ति आल्टो कार क्रमांक ष्टत्र15ष्टक्क0355 से आये और पेट्रोल पंप के सेल्समैन को 300 रुपये का पेट्रोल डालने बोला फिर सेल्समैन को ही झांसे में लेकर उनसे फोन पे में पैसा डाल रहा हु बोलकर छलपूर्वक 10,000/- रुपये नगद प्राप्त कर कार से फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट प्राप्त होने पर थाना बलरामपुर ने अपराध क्रमांक 68/2025 धारा 3318(4),3 (5) बीएनएस पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लेकर तत्काल फरार आरोपियों की पतातलाश में पुलिस जुट गयी। प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी पतातलाश के दौरान विभिन्न तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली गयी। आरोपी आल्टो वाहन लगातार 3 बार पूर्व में बिक्री हो जाने के कारण वास्तविक वाहन स्वामी तक पहुचने में भी पुलिस को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा फिर भी थाना बलरामपुर पुलिस आरोपियों की पतातलाश करती रही। इसी दौरान फरार आरोपियों के सम्बंध में पुष्टीकृत जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपीगण अम्बिकापुर में छिपे हुए है। तत्पश्चात आरोपीगण (1) मो. इरफ़ान खान पिता स्व. नाजिर खान उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम रनपुर खुर्द थाना सिटी कोतवाली अम्बिकापुर,(2) दिलशाद राजा पिता मोहम्मद मेराज अंसारी उम्र 24 वर्ष निवासी कलाम पर सोनपुर कला थाना सिटी कोतवाली अंबिकापुर को पकड़ा गया एवं थाना बलरामपुर लाकर पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किये तथा घटना में प्रयुक्त आल्टो कार को गढ़वा झारखंड में अपने रिश्तेदार के घर रखना बताए। आरोपीगण के बताये अनुसार गढ़वा जाकर थाना बलरामपुर के पुलिस टीम के द्वारा उक्त आल्टो कार को विधिवत जप्त कर कजे में लिया गया। जिसके पश्चात उक्त दोनों आरोपीगण को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है। संपूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक किरणेश्वर प्रताप सिंह,सहायक उप निरीक्षक सुधीर तिर्की,प्रधान आरक्षक शैलेंद्र तिवारी,सचिंद्र सिंह की भूमिका उल्लेखनीय रही।

Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply