Breaking News

बलरामपुर@शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने प्रशासन की कार्यवाही जारी

Share


अवैध निर्माण कर निजी विद्यालय का किया जा रहा था संचालन
बलरामपुर, 30 मई 2025 (घटती-घटना)। कलेक्टर राजेंद्र कटारा के निर्देशन में अतिक्रमित शासकीय भूमि पर लगातार कार्यवाही जारी है। इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शंकरगढ़ श्री करुण डहरिया के नेतृत्व में शासकीय भूमि पर संचालित निजी विद्यालय को हटवाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री करुण डहरिया ने जानकारी दी है कि ग्राम भगवतपुर में शासकीय भूमि पर निजी विद्यालय संचालन की सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर जाकर जांच की,जाँच में पाया गया कि तहसील शंकरगढ़ अंतर्गत ग्राम भगवतपुर में ग्रामवासी समसुद्दीन अंसारी द्वारा बिना किसी वैधानिक अनुमति के शासकीय भूमि पर निर्माण कर निजी विद्यालय संचालित किया जा रहा है। इस पर संज्ञान लेते हुए तहसीलदार शंकरगढ़ ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन दिवस के भीतर अतिक्रमण हटाने का आदेश जारी किया। जिसके अनुपालन में 30 मई को अतिक्रमणकर्ता ने स्वयं कजा हटा लिया। अनुविभागीय अधिकारी श्री करुण डहरिया ने कहा है कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण करने नहीं दिया जाएगा। प्रशासन की प्राथमिकता है कि सार्वजनिक और शासकीय संपçायों का संरक्षण हो और उनका उपयोग जनहित में किया जाए। शासकीय भूमि के अवैध कजे पर प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रही है। आगे भी ऐसी अवैध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाएगी। यदि किसी के द्वारा कजा करते पाया जाता है तो नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply