Breaking News

अंबिकापुर@गुरु अर्जन देव का शहीदी दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया

Share


  • अंबिकापुर, 30 मई 2025 (घटती-घटना)। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा अंबिकापुर में सिखों के पांचवे गुरु शहीदों के सरताज गुरु अर्जन देव का शहीदी पर्व बड़े ही भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह 10.30 बजे से हजूरी जत्था ज्ञानी छतर सिंह द्वारा रसमय शद कीर्तन कर उपस्थित संगत को निहाल किया गया। तत्पश्चात सरदार नरेन्द्र सिंह टुटेजा, जितेन्द्र सिंह सोढ़ी, लक्की सिंह बल द्वारा गुरु अर्जन देव के शहीदी पर्व पर अपने विचार रखे गए। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के प्रधान गुरुचरण सिंह छाबड़ा ने भी गुरु पर्व पर अपने विचार रखें और बताया की किस तरह उन्होंने देश और धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। इस अवसर पर सुबह 11 बजे से ही मीठे शरबत और चने का छबील गुरुद्वारे के सामने लगाया गया था। साथ ही गुरु का अटूट लंगर भी चलता रहा। कार्यक्रम का संचालन सचिव सरदार हर्ष दीप सिंह धन्जल ने किया। इस अवसर पर महेंद्र सिंह बग्गा, इंद्रजीत सिंह धन्जल, गुरबचन सिंह खालसा, सुरेन्द्र सिंह भामरा,मनजीत सिंह भामरा,हरमिंदर सिंह छाबड़ा,पृथ्वी पाल सिंह धन्जल,गुरमीत सिंह जुनेजा,अमरजीत सिंह छाबड़ा,जगजीत सिंह धन्जल,हरमिंदर सिंह टिन्नी,अमनदीप सिंह छाबड़ा,प्रीतपाल सिंह मथारू,रविंद सिंह टुटेजा,जगदीप सिंह छाबड़ा,पपिंदर सिंह विल्खू,मिंटू मिंटू भामरा और समूह साध संगत उपस्थित थे। साथ ही युवा समिति के हरप्रीत सिंह पाबियाल पूरी टीम के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे रहे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सरदार जगदीप सिंह छाबड़ा ने दी है।

Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply