स्वक्षता दिखने और होने में फर्क….

अंबिकापुर,29 मई 2025(घटती-घटना)। यहां की स्वच्छता और प्राकृतिक सुंदरता के ऊपर विभागीय गैर जिम्मेदारी का असर साफ-साफ दिखाई पड़ रहा है ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कागजों में दिखावे के लिए बलरामपुर स्वच्छ और सुंदर जरूर दिखाया जा रहा है लेकिन यथा स्थिति कुछ और है
बलरामपुर के वार्ड क्रमांक 3 और 4 का अंतिम छोर लगभग सिंदूर नदी तट तक है यहां लोग लंबे समय से सुबह और शाम मॉर्निंग,इवनिंग वॉक करते हुए प्राकृतिक सुंदरता का मनोरम दृश्य लेने आते हैं, लेकिन इस क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के जमावड़े और गंदगी करने के कारण लोग भयभीत हो इस क्षेत्र में आने से कोताही करने लगे है।
क्या नशा करने का सार्वजनिक क्षेत्र बन रहा सिंदूर नदी तट?
सिंदूर नदी तट पहुंचाने वाले रास्ते में तट से ठीक पहले शराब दुकान स्थित है शराब दुकान के आस पास शाम होते ही लोगों का जमावड़ा लगा होता है और लोग शराब बीयर इत्यादि लेकर सिंदूर तट के दोनों ओर बैठकर शराब बीयर इत्यादि का लुत्फ रोजाना उठाते हैं और वहीं बोतलों को छोड़ कर चले जाते हैं जिससे यह क्षेत्र अस्वच्छ और प्रदूषित भी होता है इस क्षेत्र में सिंदूर नदी तट के दोनों ओर जगह – जगह सैकड़ों की संख्या में शराब और बीयर की बोतले बिखरी हुई नजर आती हैं जबकि नियमानुसार सार्वजनिक स्थानों पर नशे का सेवन करना दंडनीय अपराध भी है नगर पालिका क्षेत्र में इस तरह से असामाजिक तत्वों के खुलेआम सार्वजनिक स्थल पर नशे का सेवन और स्वच्छता को बदहाल करना जिम्मेदार विभागों पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।
ी.बलरामपुर पुलिस क्या वाकई में गस्त करती है? यदि इसका जवाब हां है तो इन कृतयों पर रोक लगना चाहिए और कड़ी करवाई भी होनी चाहिए जिससे सामाजिक तत्वों में भय बनेगा और वह ऐसा कार्य नहीं करेंगे।
ी.. आबकारी विभाग की भी निष्कि्रयता इस मामले में दिखाई पड़ती है यदि आबकारी विभाग इस क्षेत्र में आवागमन करता और नियम अनुसार कार्रवाई करता तो भी असामाजिक तत्व इस प्रकार सार्वजनिक स्थान पर ऐसी हरकत न करते।
ी. यह क्षेत्र नगर पालिका के अंतर्गत आता है तो नगर पालिका के मुख्य पदाधिकारी की भी जिम्मेदारी है कि वे नगर क्षेत्र भ्रमण कर साफ सफाई का जायजा जरूर लें ताकि यथा स्थिति को जान समझ सकें और स्वक्षता अंतर्गत हो रहे कार्यों का जमीनी स्तर पर आकर जायजा लें और यथा स्थिति देखें और अपने कार्य से विमुख न हों
ी..इन समस्याओं के लिए नगर के वार्ड पार्षद एवं नागरिकों को भी अपनी सहभागिता दिखानी चाहिए और ऐसा कृत्य करने वाले असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही जरूर करवानी चाहिए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur