Breaking News

सूरजपुर/प्रेमनगर@तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बने सतीश साहू

Share

सूरजपुर/प्रेमनगर, 29 मई 2025 (घटती-घटना)। विकास खंड प्रेमनगर में कर्मचारियों के आवाज को बुलंद करने छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष जी. आर. चंद्रा जी के अनुशंसा पर लिए गए निर्णय के अनुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ सूरजपुर के जिलाध्यक्ष मनीष दीपक साहू संघ के पंजीयन क्रमांक 249 के संविधान के नियम 10 के अंतर्गत एवं नियम 11(क) के प्रावधानों में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आगामी आदेश तक सतीश कुमार साहू,शिक्षक,शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खजूरी विकास खंड प्रेमनगर जिला सूरजपुर को ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमनगर के पद पर नियुक्ति किया गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ प्रदेश ब्लॉक अध्यक्ष सतीश साहू ने कहा मैं संगठन के द्वारा दिए गए जिम्मेदारी का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करूँगा और मैं सदैव कर्मचारी हित को लेकर काम करूँगा। आगे कहा प्रेमनगर ब्लॉक में बहुत जल्द कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा जिससे तृतीय वर्ग कर्मचारी हित में कार्य करने में गति हो। सतीश साहू के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर तृतीय वर्गकर्मचारियों में खुशी की लहर है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply