Breaking News

सूरजपुर,@3 क्विंटल कबाड़ के साथ पकड़ा गया विधि विरूद्ध संघर्षरत् बालक,चौकी लटोरी पुलिस की कार्यवाही

Share


सूरजपुर,26 मई 2025(घटती-घटना)। डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को अवैध कार्यो पर पूर्णतः अंकुश लगाने व किसी प्रकार की अवैध कार्यो की सूचना पर सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 25.05.2025 को चौकी लटोरी पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति अवैध कबाड़ लेकर बिक्री करने मोपेड से अम्बिकापुर की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने लटोरी में घेराबंदी कर एक टीव्हीएस मोपेड सहित 01 विधि विरूद्ध संघर्षरत् बालक को पकड़ा जिसके कजे से 3 म्ींटल लोहा कबाड़ कीमत करीब 10 हजार रूपये का पाया जिससे कबाड़ संबंधी दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया। कबाड़ चोरी का होने की पूर्ण अंदेशा पर धारा 35 (1-ई) बीएनएसएस/303(2) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर कबाड़ व मोपेड वाहन जप्त कर विधि विरूद्ध संषर्घरत् बालक को विधि अनुसार किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी लटोरी अरुण गुप्ता,प्रधान आरक्षक रवि किंडो,आरक्षक सोमनाथ कुशवाहा, इश्तियाक अहमद व सुनील एक्का सक्रिय रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply