Breaking News

कोरिया@महुआ पेड़ के नीचे बैठकर विधायक भईया लाल ने ग्रामीणों की सुनी समस्या

Share


समस्या व शिकायत के समाधान होने पर लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

कोरिया,26 मई 2025 (घटती-घटना)। सोमवार को बैकुण्ठपुर विकासखण्ड के ग्राम मोदीपारा में महुआ पेड़ के नीचे समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बैकुण्ठपुर विधानसभा के विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। श्री राजवाड़े ने एक-एक ग्रामीणों से चर्चा की बल्कि उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी भी प्राप्त की। श्री राजवाड़े ने सुशासन तिहार के प्रथम चरण में प्राप्त आवेदनों के बारे अधिकारियों से की गई कार्यवाही के बारे में जानकारी प्राप्त की। श्री राजवाड़े ने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि आवेदकों से प्राप्त आवेदनों का गुणवाापूर्ण व समय सीमा के भीतर निराकरण करें। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों पर की गई कार्यवाही के बारे में ग्रामीणों के समक्ष साझा की। इसके अलावा विभाग के अधिकारियों ने महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में भी ग्रामीणों को जानकारी दी गई। इस समाधान शिविर में 27 हितग्राहियों को राशन कार्ड, तीन बुजुर्गों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड, 5 छात्रों को जाति प्रमाण पत्र, 5 बेटियों के पालकों को सुकन्या समृद्धि योजना के तहत पासबुक और 17 हितग्राहियों को वनाधिकार पट्टा जनप्रतिनिधियों ने वितरण किया। हितग्राहियों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार को धन्यवाद भी दिए। स्वास्थ्य विभाग व आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर दवाई वितरण भी किया गया। शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मोहित पैकरा, बैकुण्ठपुर एसडीएम (राजस्व), श्रीमती दीपिका नेताम, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply