Breaking News

क्रेडिट कार्ड का लिमिट बढ़ाने के नाम 64 हजार की ठगी

Share


अंबिकापुर,25 मई 2025(घटती-घटना)। क्रेडिट कार्ड का लिमिट बढ़ाने के नाम पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर किराना दुकान व्यवसायी के मोबाइल का स्क्रीन शेरिंग कर 64 हजार 237 रुपए ऑनलाइन ठगी कर ली है। पीडि़त व्यवसायी ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार टेसलाल गुप्ता पिता रविन्द्रनाथ गुप्ता गांधीनगर थाना क्षेत्र के पटेलपारा का रहने वाला है। वह गांधीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह पुलिस को बताया है कि 20 मई को अज्ञात व्यक्ति बैंक का कर्मचारी बताकर इसके मोबाइल पर फोन किया था। वह टेसलाल को बताया कि वर्तमान में जो आपके पास क्रेडिट कार्ड है उसका लिमीट बैंक के तरफ से बढ़ाया जा रहा है। जिसके आपका वीडियो वेरीफिकेशन किया जाएगा। उसके बाद उसने वीडिया काल किया और स्क्रीन शेयरिंग करने को कहा और बोला अपना क्रेडिट कार्ड कैमरे के सामने अपने हाथ पर रखने को बोला टेसलाल ने जैसे ही क्रेडिट कार्ड कैमरे के सामने रखा इसके कुछ देर बाद उसके क्रेडिट कार्ड से 64 हजार 237 रुपए कट गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 318 (4) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply