प्रशासनिक टीम के द्वारा 6 ट्रैक्टर वाहनों को किया गया जप्त

राजपुर/बलरामपुर,24 मई 2025 (घटती-घटना)। जिला कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने जिले में खनिज के अवैध उत्खनन को रोकने के लिए उत्खनन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं खनिज विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। जिसके तहत शनिवार की सुबह लगभग 7 बजे राजस्व विभाग,पुलिस विभाग और वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा राजपुर के कर्रा महानदी से अवैध रेत का उत्खनन व परिवहन करते 6 ट्रैक्टर वाहनों को जत कर राजपुर थाने में खड़ा कराया गया।
जानकारी के अनुसार राजपुर तहसीलदार पूनम रश्मि तिग्गा ने बताया कि शनिवार सुबह लगभग 7 बजे कर्रा महानदी से राजस्व विभाग, पुलिस विभाग और वन विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध रेत का उत्खनन और परिवहन करते 6 ट्रैक्टर वाहनों को जत कर राजपुर थाने में खड़ा कराया है। शनिवार की सुबह जब संयुक्त टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि ट्रैक्टर वाहनों में रेत भरा जा रहा था जिसे संयुक्त टीम को आते देख आनन फानन में डंप कर दिया गया। दस्तावेजों की मांग करने पर उनके द्वारा कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। संपूर्ण कार्रवाई में 6 ट्रैक्टर वाहनों को जत कर राजपुर थाने में खड़ा कराया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
तहसीलदार पूनम रश्मि तिग्गा ने बताया कि अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगातारआगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur