Breaking News

अंबिकापुर,@अहाता को तिरपाल से ढंकते वक्त नीचे गिरे अधेड़ की मौत

Share


अंबिकापुर,24 मई 2025(घटती-घटना)।डबल स्टोरी मकान में चल रहे निर्माण कार्य को बारिश से बचाने के लिए तिरपाल से ढक रहा अधेड़ अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया, जिसमें उसे गंभीर चोटें आई थी। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कंठी निवासी दीनाराम राजवाड़े पिता स्व. रामधन राजवाड़े 55 वर्ष का गांधीनगर अंबिकापुर में भी मकान है, यहां रहकर वे डबल स्टोरी मकान में निर्माण कार्य करा रहे थे। शुक्रवार को काम करने के बाद मिस्त्री, मजदूर चले गए थे। शाम को अचानक मौसम में आई तदीली को देखते हुए बारिश से अहाता निर्माण कार्य को बचाने के लिए तिरपाल से ढकते समय अनियंत्रित होकर नीचे गिर गए। स्वजन उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे,लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply