सूरजपुर,24 मई 2025 (घटती-घटना)। प्रकाश इंडस्ट्रीज की ओपन कास्ट खदान से कोयला लेकर आ रही ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया जिसमें एक की मौत हो गई जिसकी मौत हुई वह घर का इकलौता वारिस था जिसकी मौत की खबर सुनकर घर सहित आसपास के लोगों में शोक की लहर है। उल्लेखनीय हैं की सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत भास्करपारा में प्रकाश इंडस्ट्री द्वारा विगत कुछ माह पूर्व कोल उतखनन व परिवहन का कार्य शुरू किया गया है। कोल परिवहन शुरू होने के साथ ही बड़ी संख्या में बड़ी-बड़ी हाइवा वाहने कोयला परिवहन में लगे हुए हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में कोल वाहने सूरजपुर-भैयाथान मुख्य मार्ग से होते हुए जिला मुख्यालय सूरजपुर की सीमा महगवां चौक से रिंग रोड व माता कर्मा चौक से एनएच-43 से होकर बाई पास रोड से निकल जाती हैं। चूंकि उक्त मार्ग काफ़ी व्यस्तम मार्ग है। जिसके कारण 24 घंटे दोपहिया और चार पहिया वाहनों का परिचलन होता रहता हैं। उक्त मार्ग में कोल वाहने बेलगाम होकर दौड़ती हैं। इन कोल वाहनों की रफ्तार पर अंकुश लगाने को लेकर अब तक पुलिस प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया हैं। अगर इस दिशा में जल्द कोई ठोस व कारगर कदम नहीं उठाया गया तो लगातार इस प्रकार की दुर्घटनाओं की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur