Breaking News

सूरजपुर,@कबाड़ से भरी पिकअप वाहन सहित 3 लोगों को थाना जयनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share


सूरजपुर,24 मई 2025 (घटती-घटना)। आज थाना जयनगर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि सूरजपुर की ओर से पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 15 एसी 2809 में अवैध कबाड़ लोकर कर 3 व्यक्ति अम्बिकापुर की ओर कहीं बेचने जाने वाले है। प्राप्त सूचना पर थाना जयनगर पुलिस ने थाना के सामने आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग करने लगी इसी दौरान उक्त वाहन आते दिखा जिसे घेराबंदी कर रोकवाकर तलाशी ली गई जिसमें कबाड़ लोड होना पाया गया। पिकअप वाहन में 3 व्यक्ति थे जिन पर कार्यवाही कर 2420 किलो कबाड़ व पिकअप वाहन जप्त कर आरोपी प्रेमलाल पिता धरमपाल राजवाड़े उम्र 40 वर्ष ग्राम पस्ता थाना रामानुजनगर, अर्जुन प्रसाद पिता द्वारिका प्रसाद उम्र 56 वर्ष व सौरभ गुप्ता पिता अर्जुन प्रसाद उम्र 23 वर्ष निवासी भैयाथान रोड़ सूरजपुर को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर नरेन्द्र सिंह,एएसआई विशाल मिश्रा, रघुवंश सिंह,प्रधान आरक्षक दीपक दुबे,आरक्षक विकास मिश्रा,सुरेश साहू,सैनिक जहांगीर आलम व नोहर साय राजवाड़े सक्रिय रहे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply