Breaking News

अंबिकापुर@आम लोड पिकअप ट्रक से टकराई, चालक घायल

Share


  • अंबिकापुर,22 मई 2025 (घटती-घटना)।
    अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग पर स्थित लमगांव हनुमान मंदिर के सामने गुरुवार की सुबह ट्रक व पिकअप में भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप चालक घायल हो गया। दुर्घटना इतना जबरदस्त था कि पिकअप पलट गई और वाहन में लोड आम सडक पर बिखर गया। सूचना पर पहुंची रघुनाथपुर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया और आवागमन शुरू करवाया।
    जानकारी के अनुसार पिकअप चालक आम लोड कर रायगढ़ की ओर से अंबिकापुर की ओर जा रहा था। जबकि ट्रक अंबिकापुर की ओर से रायगढ़ की ओर जा रहा था। ट्रक में बल्बेस्टर सीट लोड था। गुरुवार की सुबह दोनों वाहन अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग पर स्थित रघुनाथपुर चौकी क्षेत्र के लमगांव स्थित हनुमान मंदिर के समीप पहुंचा ही था कि दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई। दोनों वाहन की रफ्तार काफी तेज होने के कारण पिकअप सडक पर पलट गई। इससे उसमें लोड आम सडक पर बिखर गया। वहीं पिकअप चालक घायल भी हो गया है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply