Breaking News

सूरजपुर@मृतकों के नाम पर राशन उठाने के मामले में जाँच शुरू

Share


सूरजपुर,11 मई 2025 (घटती-घटना)। विकासखंड भैयाथान के ग्राम पंचायत बड़सरा में मृतकों के नाम पर नामिनी योजना के तहत फर्जी तरीके से राशन उठाओ मामले की जाँच शुरू हो गई है. आज रविवार की शाम को खाद्य निरीक्षक भूनेश्वर भगत, सुरेंद्र कुर्रे ग्राम पंचायत बड़सरा के पंचायत भवन में सरपंच बड़सरा जगनारायण सिंह,भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुनील साहू,रक्षेन्द्र प्रताप सिंह,शिव कुमार पांडेय,रमेश यादव,परमेश्वर यादव,रामनारायण राजवाड़े की उपस्थिति में मामले की जाँच की गई. इस दौरान पात्र हितग्राहियों के राशन कॉर्ड में नामिनी भी जोड़ा गया.
किश्तों में होगी जाँच
आज खाद्य विभाग के अधिकारी सुरेंद्र कुर्रे, और भूनेश्वर भगत ने बताया कि नामिनी योजना के तहत फर्जी तरीके से राशन उठाओ किये गए मामले की जाँच की गई है. आगे और जाँच के लिए आयेंगे. चना नहीं दिए जाने और पति पत्नि के द्वारा दो राशन कॉर्ड बनवा कर राशन का उठाव करने के संबंध में जाँच की जाएगी.


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply