Breaking News

सुरजपुर@ आदिवासी विकास विभाग में हुआ 70.84 लाख का हुआ घोटाला

Share

भाजपा सरकार में बढ़ रहा भ्रष्टाचारःभगवती राजवाड़े
सुरजपुर,05 मई 2025 (घटती-घटना)। भाजपा सरकार में लगातार बढ़ते भ्रष्टाचार का एक अंश सूरजपुर में भी देखने को मिला आदिवासी विकास विभाग सूरजपुर में बिना किसी सूचना के गोपनीय तरीके से 21/04/2025 को निविदा क्रमांक 303/2025-26/114 निकाला गया था इस मामले को संज्ञान में लेकर आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती राजवाड़े ने कलेक्टर से मुलाक¸ात कर निविदा की जाँच कराकर निरस्त करके पुनः नियमानुसार निविदा आमंत्रित करने की माँग की चूकि निविदा किसी भी समाचार पत्र में प्रकाशित नहीं किया गया था न ही कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा था और जिले के आनलाइन वेबसाइट 222.ह्यह्वह्म्ड्डद्भश्चह्वह्म्.द्दश1.द्बठ्ठ पर अपलोड भी नहीं किया गया था इससे यह साफ़ स्पष्ट होता है कि यह निविदा केवल चहेते ठेकेदारों को देने के लिए निकाला गया था इस पर कार्यवाही की माँग की गई है जिस पर कलेक्टर ने जाँच समिति बनाकर जाँच करने के लिए आदेशित किया है इस दौरान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू उपस्थित थे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply