Breaking News

बलरामपुर-रामानुजगंज@जंगल में शिकार के दौरान चली गोली, युवक की मौत,छह आरोपी गिरफ्तार

Share


बलरामपुर-रामानुजगंज,27 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। जिले के त्रिकुण्डा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौकी डिण्डो के बेलसर गांव के जंगल में शिकार के दौरान हुई एक दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी मगर साय, निवासी बेलसर ने चौकी डिण्डो में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पुत्र मुकेश गोड़ अपने साथी राजेन्द्र पण्डो के साथ जंगली सुअर और कोटरी का शिकार करने पुरानपानी जंगल गया था। इस दौरान राजेन्द्र पण्डो द्वारा भरमार बंदूक से फायरिंग करते समय मुकेश गोड़ के पीठ में गोली लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply