Breaking News

अंबिकापुर@गालीगलौज करने से मना करने पर महिला की जमकर पिटाई,केस दर्ज

Share

अंबिकापुर,26 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। सूरजपुर जिला के झिलमिली थाना अंतर्गत घर के सामने शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे ग्रामीण को गाली देने से मना करने पर वह आवेश में आ गया और टांगी लाकर महिला से मारपीट करने लगा। मारपीट में उसके घर के लोगों ने भी सहयोग किया,गंभीर चोट आने के कारण वह बेहोश हो गई थी। पास-पड़ोस के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। स्वस्थ्य होने के बाद वह घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।
भैयाथान के ग्राम केवरा घुचापारा की बिजिया बाई ने झिलमिली थाना पुलिस को बताया है कि 11 अप्रैल को वह अपने घर में थी। पति एवं बच्चे काम से बाहर गए थे। दोपहर करीब 12 बजे पड़ोसी मोहन राम पिता लोलो राम शराब पीकर उसके घर के बाहर गाली-गलौज कर रहा था। जब वह उसको घर के सामने गाली देने से मना की तो वह अमर्यादित शदों का प्रयोग करते हुए महिला से गाली-गलौज करने लगा। इसी बीच आरोपी के परिवार के नानो एवं दरहीन भी वहां पर आ गए और बिजिया बाई को पकड़ लिए। मोहन राम अपने घर से टांगी लाया और उसके साथ मारपीट करने लगा, जिसमें उसे गंभीर चोट आई थी। नानो और दरहीन भी उसके साथ मारपीट कर रहे थे,जिस कारण वह मौके पर बेहोश होकर गिर गई थी। पड़ोस में रहने वाले लोगों ने इस दौरान बीच-बचाव किया और उसे भैयाथान अस्पताल पहुंचाए। घटना की सूचना महिला के घर वालों को दी गई थी, इसके बाद वे भैयाथान अस्पताल पहुंचे। यहां से रिफर करने पर सूरजपुर अस्पताल ले गए। होश में आने के बाद वह अपने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। सूरजपुर अस्पताल में स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर स्वजन उसे अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती कराए थे। इलाज कराने के बाद वह तीनों आरोपियों के विरूद्ध थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply