बलरामपुर,26 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के डिंडो चौकी अंतर्गत बिमलापुर के जंगलों में शुक्रवार शाम को शिकार के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव बेलसर निवासी राजेंद्र पंडो (40) द्वारा चलाई गई भरमार बंदूक से साथी युवक मुकेश कुमार आयाम (18) की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार राजेंद्र पंडो और मुकेश कुमार आयाम अन्य ग्रामीणों के साथ जंगली सूअर का शिकार करने जंगल गए थे। शिकार के दौरान सभी लोग अलग-अलग दिशा में फैल गए थे। इसी बीच झाडि़यों में हलचल की आवाज सुनकर राजेंद्र ने सूअर समझकर अपनी भरमार बंदूक से फायर कर दिया। दुर्भाग्य बस गोली मुकेश की पीठ में जा धंसी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से घबराए राजेंद्र पंडो ने देर शाम गांव लौटकर ग्रामीणों को इस हादसे की जानकारी दी। सूचना पर शनिवार सुबह डिंडो पुलिस एवं त्रिकुंडा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने शव का पंचनामा कर पुलिस जांच कर रही है। रामानुजगंज एसडीओपी बाजी लाल सिंह भी मौके का निरीक्षण करने पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने आरोपी राजेंद्र पंडो को हिरासत में ले लिया है . फिलहाल फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर मामले कर रहे है।
एसडीओपी बाजी लाल सिंह के द्वारा बताया कि सूअर के भ्रम में राजेंद्र पंडो द्वारा गोली चलाना बताया गया है। उनके और साथी भी जंगल में शिकार के लिए गए थे। शिकार के लिए एक या दो ग्रामीण नहीं जाते हैं। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur