Breaking News

अंबिकापुर@बीच-बचाव करने गए ग्रामीण पर डंडे से हमला,केस दर्ज

Share

अंबिकापुर,24 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। धौरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पड़ौली से कुन्दीकला बारात गए युवकों से लड़ाई-झगड़ा होते देखकर बीच-बचाव करने गए ग्रामीण के सिर में एक युवक ने डंडे से वार कर दिया, जिसमें उसे गंभीर चोटें आई है। पड़ौली निवासी सुनील कुमार गोड़ ने पुलिस को बताया है कि 21 अप्रैल को गांव के विजय मरकाम के बारात में गांव के लोगों के साथ वह कुन्दीकला गया था। बारात के साथ वे रात लगभग 08 बजे पहुंचे थे। वैवाहिक कार्यक्रम में विलम्ब होने के कारण वह अपने साथी राजकुमार एवं विनोद के साथ रात लगभग 11 बजे अपने मामा गयाराम मराबी के घर जा रहा था। इस दौरान स्कूल मैदान में जहां जयमाला होना था, वहां पड़ौली से बाराम में आए गांव लडकों के साथ कुन्दीकला के लडके किसी बात को लेकर लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे। गांव के सोबिन राम, चंद्रिका सहित अन्य बारातियों के साथ वह भी बीच-बचाव करने गया। इस दौरान गांव का पप्पु बरगाह गाली-गलौज करते हुए पीछे से उसके सिर में डंडा से वार कर दिया, जिससे कटकर खून निकले लगा। मारपीट करने के बाद आरोपी वहां से भाग गया। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply